Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: युवा किसानों के लिए विदेश प्रशिक्षण के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर, पात्रता उम्र 55 साल तक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > युवा किसानों के लिए विदेश प्रशिक्षण के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर, पात्रता उम्र 55 साल तक
राजस्थान

युवा किसानों के लिए विदेश प्रशिक्षण के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर, पात्रता उम्र 55 साल तक

editor
editor Published September 19, 2024
Last updated: 2024/09/19 at 1:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

प्रदेश सरकार की बजट घोषणा के तहत युवा किसानों को विदेशों में प्रशिक्षण के लिए पहले चरण के ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर तक किए जा सकेंगे। आयु सीमा 50 से बढ़ाकर 55 वर्ष कर दी गई है।

राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के अंतर्गत प्रदेश के 100 युवा एवं प्रगतिशील किसान प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजे जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा साल 2024-25 की बजट घोषणा में नॉलेज इन्हेंसमेंट प्रोग्राम शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. हेमराज मीणा ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने की तिथि भी बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी गई है। साथ ही अब 50 के बजाए 55 साल तक के किसान योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। कार्यक्रम के तहत पहले चरण में इन प्रगतिशील युवा किसानों को उन देशों में भेजा जाएगा, जहां कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार किए जा रहे हैं एवं उच्च तकनीकी के प्रयोग से कम जगह और कम लागत में अधिक फसल उत्पादित की जा रही है।

नॉलेज इन्हेंसमेंट प्रोग्राम के तहत चयन के लिए जो मापदंड तय किए गए हैं, उनमें सामान्य कृषक के पास कम से कम एक हैक्टेयर और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला कृषकों के पास 0.5 हैक्टेयर कृषि भूमि का भू स्वामित्व हो और वह पिछले 10 वर्षों से लगातार खेती कर रहा हो। कृषक द्वारा उच्च कृषि तकनीकी जैसे संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई, मल्चिंग, सौर ऊर्जा पम्प, ड्रोन, फर्टीगेशन, ऑटोमेशन, फार्म पॉण्ड या डिग्गी अपनाई जा रही हो आदि शामिल हैं।

- Advertisement -

डेयरी क्षेत्र में चयनित होने वाले युवा दुग्ध उत्पादक या पशुपालक के लिए जो मापदंड तय किए गए हैं, उनमें वास्तविक रूप से कम से कम 20 गाय-भैंस की डेयरी या 10 ऊंट या 50 भेड़-बकरी का स्वामित्व रखता हो और पिछले 10 वर्षों से डेयरी या पशुपालन पेशे से जुड़ा हो। उच्च पशुपालन या डेयरी तकनीक उपयोग करता हो, डेयरी क्षेत्र में जिला या राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया हो तथा जिसकी अपने क्षेत्र में प्रगतिशील पशुपालक के रूप में पहचान हो, आवश्यक है।

पोर्टल पर करना होगा आवेदन

युवा प्रगतिशील कृषक अपने नजदीकी ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से राज किसान साथी पोर्ट पर 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए कृषक कृषि, उद्यान अथवा पशुपालन विभाग में संपर्क भी कर सकते है। नॉलेज इन्हेंसमेंट प्रोग्राम के तहत पहले चरण में चयनित 100 युवा किसानों में से 80 कृषि क्षेत्र तथा 20 डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र से होंगे।


Share News

editor September 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

विप्र सेना ने डिजिटल सदस्यता अभियान और नए कार्यक्रमों की घोषणा की
बीकानेर
वैश्य फेडरेशन सदस्यता अभियान में बीकानेर देशभर में प्रथम
बीकानेर
एमजीएसयू में 9 जुलाई को होगा ‘एकलव्य–स्वयं की खोज’ कार्यक्रम
बीकानेर
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूरा, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल वितरित
बीकानेर
एमजीएसयू की शेष प्रायोगिक परीक्षाएं 14 जुलाई से डूंगर कॉलेज में
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत दो आरोपी चिट्टे सहित गिरफ्तार, मामला दर्ज
बीकानेर
जसरासर में खेत पर करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
महाजन में खेत से मिले जिंदा बम को सेना ने किया निष्क्रिय
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?