Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > 20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

editor
editor Published July 6, 2026
Last updated: 2026/07/06 at 7:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

करौली। करीब दो दशक से चले आ रहे पांचना बांध जल विवाद का रविवार को ऐतिहासिक समाधान हो गया। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों, गंभीर नदी और गुडला-पांचना लिफ्ट परियोजना के लिए पानी की निकासी शुरू कर दी गई। इस कदम से क्षेत्र के हजारों किसानों को नियमित सिंचाई जल मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।

जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत और जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पांचना बांध पहुंचकर बटन दबाकर जल निकासी का शुभारंभ किया। इस दौरान बांध के तीन गेट एक-एक फीट तक खोले गए, जिससे गंभीर नदी में पानी छोड़ा गया। साथ ही नहरों के माध्यम से कमांड क्षेत्र की ओर सिंचाई जल प्रवाहित किया गया और पुरानी गुडला-पांचना लिफ्ट परियोजना के पंप हाउस का संचालन भी शुरू कर दिया गया।

इससे पहले पहाड़ी गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में करीब 61 करोड़ रुपये की लागत से गुडला-पांचना लिफ्ट परियोजना के जीर्णोद्धार तथा पीडीएन आधारित दो नई लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, किसानों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

शुभारंभ के बाद दोनों मंत्रियों ने बांध परिसर में पौधारोपण किया और जल पूजन भी किया। इसके पश्चात कैचमेंट क्षेत्र, कमांड क्षेत्र और बहाव क्षेत्र में तकनीकी परीक्षण के उद्देश्य से पानी छोड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार शुरुआती चरण में लगभग दो से ढाई घंटे तक जल निकासी कर पूरे सिस्टम की कार्यक्षमता और तकनीकी व्यवस्था का परीक्षण किया गया।

- Advertisement -

जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल और विभिन्न पक्षों के बीच बेहतर समन्वय से वर्षों पुराना जल विवाद समाप्त हो सका है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब कमांड क्षेत्र के किसानों को नियमित सिंचाई जल उपलब्ध होगा, जिससे कृषि उत्पादन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने इसे किसानों के लंबे संघर्ष की सफलता बताते हुए कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और हजारों किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

पानी की निकासी शुरू होते ही किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई किसानों ने इसे 20 वर्षों के संघर्ष का परिणाम बताते हुए कहा कि अब सिंचाई के लिए पानी की अनिश्चितता काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में करीब 250 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बांध परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए।


Share News

editor July 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमजीएसयू में चार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू, सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू
बीकानेर
जुलाई में मिलेगा तीन महीने का गेहूं, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर
20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
राजस्थान
पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर
बीकानेर
भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी
जयपुर
पानी की टंकी में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
बिजली लाइन सुधारते समय करंट, ठेकाकर्मी समेत तीन गंभीर झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान के 27 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

Published June 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?