मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित
बीकानेर/जयपुर। मालदीव में आयोजित प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल होम्योपैथिक समिट 2.0’ में बीकानेर का मान बढ़ाते हुए चिकित्सा और समाज सेवा से जुड़ी तीन बड़ी हस्तियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया है। 3 जुलाई 2026 को हुए इस भव्य गरिमामयी समारोह में कोट गेट न्यू रामपुरिया कटला स्थित खत्री मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर श्री राजेश खत्री जी, प्रियंका खत्री जी और जयपुर के प्रसिद्ध डॉ. अंकुर अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ (Master of Homeopathic Award) से नवाजा गया है।
चिकित्सा क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों और समर्पण को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में दुनिया भर के कई दिग्गज चिकित्सक और विशेषज्ञ मौजूद रहे। इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खत्री परिवार, बीकानेर और जयपुर के चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने तीनों विभूतियों को बधाई देते हुए इसे पूरे राजस्थान के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
