Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

editor
editor Published July 5, 2026
Last updated: 2026/07/05 at 2:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में एक महिला को भूत-प्रेत का साया बताकर डराने और झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कुदसू निवासी गोमती देवी पत्नी स्वर्गीय मनफूल विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साधुना (तहसील नोखा) निवासी छगनाराम जाट ने वर्ष 2023 से 2026 के बीच उसे मानसिक रूप से डराकर अपने जाल में फंसाया।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने महिला को यह कहकर भयभीत किया कि उस पर भूत-प्रेत का साया है और यदि वह बताए अनुसार उपाय नहीं करेगी तो उसे भारी नुकसान हो सकता है। इसी डर और भ्रम का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से विभिन्न समय पर उसके बैंक खाते से लगभग 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और उसे धमकाना भी शुरू कर दिया।

- Advertisement -

मामले की गंभीरता को देखते हुए पांचू थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई संतोष नाथ को सौंपी है। पुलिस अब बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।


Share News

editor July 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक
बीकानेर
होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डूंगरगढ़ में 12.8 किलो डोडा जब्त, युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर समेत प्रदेश में 72 कांस्टेबलों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश
बीकानेर
सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार
बीकानेर
भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की
बीकानेर
फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?