Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुलिस इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के खिलाफ तुरंत निलंबन की कार्रवाई नहीं कर सकेंगे एसपी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > पुलिस इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के खिलाफ तुरंत निलंबन की कार्रवाई नहीं कर सकेंगे एसपी
राजस्थान

पुलिस इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के खिलाफ तुरंत निलंबन की कार्रवाई नहीं कर सकेंगे एसपी

editor
editor Published July 19, 2024
Last updated: 2024/07/19 at 2:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में अब जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी), डीआईजी और पुलिस कमिश्नर किसी भी पुलिस इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के खिलाफ तुरंत निलंबन की कार्रवाई नहीं कर सकेंगे। गुरुवार शाम को राजस्थान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू (यूआर साहू) ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। डीजीपी के इस आदेश में साफ लिखा है कि पुलिस इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में कई बार सावधानी नहीं बरती जाती है। बिना किसी ठोस कारण के ही जिला एसपी, रेंज आईजी, डीआईजी और पुलिस कमिश्नर की ओर से निलंबन की कार्रवाई कर दी जाती है। ऐसा करने से पुलिस अधिकारियों का मनोबल गिरता है और सेवा के प्रति अनिश्चितता का भाव घर करने लगता है। डीजीपी की ओर से जारी आदेश में यह भी लिखा है कि पुलिस अफसरों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई से किसी उद्देश्य की पूर्ति भी नहीं होती है। ऐसे में आगे से कोई इस तरह की कार्रवाई नहीं करें।

पुलिस महानिदेशक यूआर साहू की ओर से जारी आदेश में साफ उल्लेख किया गया है कि अब कोई भी जिला एसपी, रेंज आईजी, डीआईजी और पुलिस कमिश्नर किसी भी पुलिस इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं करेंगे। ऐसा करने से पहले डीजीपी से लिखित अनुमति लेनी होगी। डीजीपी ने कहा कि निलंबन की कार्रवाई बेहद कठोर परिस्थितियों में की जानी चाहिए, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि जिनके खिलाफ एक्शन हो रहा है, उनका पक्ष जाने बिना ही, केवल आरोप लगाने मात्र से कार्रवाई कर दी जाती है। इस तरह की कार्रवाई से पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। डीजीपी के आदेश के मुताबिक, निलंबन का फैसला सोच समझकर और निश्चित कार्रवाई को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। निलंबन से पहले कार्मिक पर लगाए गए आक्षेप के संबंध में आश्वस्त होना जरूरी है।


Share News

editor July 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

विप्र सेना ने डिजिटल सदस्यता अभियान और नए कार्यक्रमों की घोषणा की
बीकानेर
वैश्य फेडरेशन सदस्यता अभियान में बीकानेर देशभर में प्रथम
बीकानेर
एमजीएसयू में 9 जुलाई को होगा ‘एकलव्य–स्वयं की खोज’ कार्यक्रम
बीकानेर
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूरा, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल वितरित
बीकानेर
एमजीएसयू की शेष प्रायोगिक परीक्षाएं 14 जुलाई से डूंगर कॉलेज में
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत दो आरोपी चिट्टे सहित गिरफ्तार, मामला दर्ज
बीकानेर
जसरासर में खेत पर करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
महाजन में खेत से मिले जिंदा बम को सेना ने किया निष्क्रिय
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?