Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: स्वास्थ्य : बच्चों की आंखों में नहीं हो बीमारी, इसके लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा है अभियान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > स्वास्थ्य : बच्चों की आंखों में नहीं हो बीमारी, इसके लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा है अभियान
राजस्थान

स्वास्थ्य : बच्चों की आंखों में नहीं हो बीमारी, इसके लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा है अभियान

editor
editor Published June 24, 2024
Last updated: 2024/06/24 at 7:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

छोटे बच्चों में आंखों की बीमारी नहीं हो इसके लिए प्रदेशभर में बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाई जा रही है। यह अभियान 29 जून तक चलेगा। इसमें ९ माह से पांच साल तक के बच्चों को यह दवा पिलाई जाएगी।

यह उनकी आंखों के लिए जरूरी बताई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वित प्रयास की और से अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला अस्पताल पर विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। यह खुराक हर 6 माह के अन्तराल से पिलाई जाती है। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विटामिन ए अभियान के इस चरण में लगभग 2,97,239 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी माइक्रो प्लानिंग पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर ही की गई है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि विटामिन ए आखों की बीमारियों जैसे रतौंधी-अंधता से बचाव के साथ-साथ बच्चों में शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए भी आवश्यक है।

 

- Advertisement -

उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी बच्चे को विटामिन ए खुराक अभी भी पिलाना बाकी हो तो 29 जून तक अभियान जारी है, जरूर पिलावें।

डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि विटामिन ए देने से बच्चों में दस्त एवं निमोनिया आदि बीमारियों के घातक प्रभाव में कमी लाई जा सकती है जिससे 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्युदर में भी कमी आती है।

 

इस कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 9 से 12 माह के बच्चों को विटामिन ए की बोतल के साथ आने वाले चम्मच से आधा चम्मच (1 एमएल खुराक और 1 से 5 साल तक के बच्चों को पूरा चम्मच यानिकी 2 एमएल) खुराक देगी। जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं हैं या कार्यकर्ता व आशा का पद खाली है वहां एएनएम बच्चों को यह खुराक पिलाएगी। शहरी क्षेत्र में चुनिन्दा प्राइवेट अस्पतालों की ओर से भी विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है।


Share News

editor June 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

विप्र सेना ने डिजिटल सदस्यता अभियान और नए कार्यक्रमों की घोषणा की
बीकानेर
वैश्य फेडरेशन सदस्यता अभियान में बीकानेर देशभर में प्रथम
बीकानेर
एमजीएसयू में 9 जुलाई को होगा ‘एकलव्य–स्वयं की खोज’ कार्यक्रम
बीकानेर
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूरा, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल वितरित
बीकानेर
एमजीएसयू की शेष प्रायोगिक परीक्षाएं 14 जुलाई से डूंगर कॉलेज में
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत दो आरोपी चिट्टे सहित गिरफ्तार, मामला दर्ज
बीकानेर
जसरासर में खेत पर करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
महाजन में खेत से मिले जिंदा बम को सेना ने किया निष्क्रिय
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?