Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा का बीकानेर वासियों को सौगात इन कामों को मिली मंजूरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा का बीकानेर वासियों को सौगात इन कामों को मिली मंजूरी
राजनीतिराजस्थान

खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा का बीकानेर वासियों को सौगात इन कामों को मिली मंजूरी

editor
editor Published June 13, 2024
Last updated: 2024/06/13 at 11:14 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र वासियों को तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 15 उप स्वास्थ्य केंद्रों के नये भवनों के निर्माण की सौगात मिली है। क्षेत्र में 13 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से इन स्वीकृत स्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के प्रयास से क्षेत्र मे इन केंद्रों के भवनों के निर्माण हेतु राशि तुरंत स्वीकृत की गई है।

गोदारा ने बताया कि नौरंगदेसर, जामसर और शेरेरां में 4 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नये भवन की स्वीकृति मिली है । इनमें से प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर 1 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

इसी प्रकार 55-55 लाख रुपए की लागत से 15 उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की भी मंजूरी दी गई है। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों में आसेरा, आडसर, अजीत माना, बेलासर ,ढाणी छिल्ला,खारी, मालासर, मिठडिया, मूंडसर, रामसरा, रूणिया बड़ा बास, सोढवाली , तेजरासर, करणीसर बीकाण और पनपालसर में कुल 8 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण होगा। गोदारा ने बताया कि इन क्षेत्रों में नौरगदेसर, जामसर और शरेरां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। 15 उप स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ होने से इन दूर दराज के क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को भी बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी ।राज्य सरकार द्वारा यह राशि जारी करने के बाद शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर यथासंभव स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में आगे भी प्रयास किए जाएंगे। गोदारा ने कहा कि सड़क, पानी ,बिजली, चिकित्सा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के बुनियादी ढांचागत विकास और सामाजिक सुरक्षा मापदंडों का आधार है। यह सभी क्षेत्र राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज के गांवों तक चिकित्सा और शिक्षा सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। दूर दराज के क्षेत्र में भी लोगों को स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं सुलभ हो इस दिशा में आगे भी प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र के ग्रामीणों ने इन स्वास्थ्य केंद्रों के स्वीकृत होने पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री का आभार प्रकट किया।


Share News

editor June 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

विप्र सेना ने डिजिटल सदस्यता अभियान और नए कार्यक्रमों की घोषणा की
बीकानेर
वैश्य फेडरेशन सदस्यता अभियान में बीकानेर देशभर में प्रथम
बीकानेर
एमजीएसयू में 9 जुलाई को होगा ‘एकलव्य–स्वयं की खोज’ कार्यक्रम
बीकानेर
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूरा, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल वितरित
बीकानेर
एमजीएसयू की शेष प्रायोगिक परीक्षाएं 14 जुलाई से डूंगर कॉलेज में
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत दो आरोपी चिट्टे सहित गिरफ्तार, मामला दर्ज
बीकानेर
जसरासर में खेत पर करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
महाजन में खेत से मिले जिंदा बम को सेना ने किया निष्क्रिय
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?