Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर से बॉर्डर तक शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे दूध, जल अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > शहर से बॉर्डर तक शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे दूध, जल अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें
बाड़मेरराजस्थान

शहर से बॉर्डर तक शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे दूध, जल अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें

editor
editor Published July 17, 2023
Last updated: 2023/07/17 at 4:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर।शिव मंदिरों में सोमवती अमावस्या पर जलाभिषेक।सावन के दूसरे सोमवार को बाड़मेर जिले भर के शिव मंदिरों में मेला लगा रहा। सोमवती अमावस्या व सावन सोमवार साथ होने पर मंदिर सुबह से शिव भोले के जयकारों से गूंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने अलसुबह से भगवान शिव की आराधना करना शुरू की। उन्होंने दूध, जल, गन्ना रास, शहद सहित द्रव्यों से अभिषेक किया। महिलाओं व बालिकाओं ने सावन सोमवार का व्रत रखकर खुशहाली की कामना की। दिन में पूजा अर्जना के साथ मंदिरों में भजन कीर्तन भी हुए। बाड़मेर शहर के जसदेर धाम, सफेद आकड़ा, शिव मुंडी, सफलेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, लोकू बालाजी मंदिर, निम्बेश्वर महादेव, सूजेश्वर महादेव मंदिरों में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। जगह-जगह शिवलिंग पर अभिषेक करने के साथ की पूजा अर्जना। मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब सुबह से शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने खुशहाली की कामना की। जसेदर धाम में दिनभर मेला जैसा माहौल रहा। वहीं सफेद आकड़ा में भी भक्तों की भीड़ रही। महिलाओं व युवतियों ने व्रत रखकर मन्नत मांगीं। विशेष पूजा व शिवलिंग पर जलाभिषेक व दूध चढ़ाने वाले भक्तों की कतारें लगी रहीं। पहाड़ पर स्थित शिवमुंडी में श्रद्धालु सुबह से शिव भगवान के दर्शन के लिए पहाड़ी पर सीढ़ियों से चढ़ते नजर आए। दोपहर होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। मंदिरों में गूंजे महादेव के जयकारे सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इसी प्रकार सीमावर्ती क्षेत्र हरपालिया में स्थित हरपालेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने भगवान भोले का दर्शन-पूजन किया। शिवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव का उद्घोष होता रहा। ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालु ने मांगी मन्नते बाड़मेर शहर से लेकर बॉर्डर तक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं अभिषेक करने पहुंचे। उपखंड मुख्यालय सेड़वा के सीमावर्ती ग्राम पंचायत हरपालिया स्थित हरपालेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पूजारी नारायणदास सिंधी ने बताया कि सुबह से भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक से पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। इसी तरह तहसील मुख्यालय धनाऊ में सोमेश्वर महादेव मंदिर में मेला भरा। पूजारी जगदीशगिरी ने बताया की पूरे दिन भक्तों का हुजूम उमड़ा। भोले के भक्त जलाभिषेक पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। उपखंड मुख्यालय स्थित कपालेश्वर महादेव मंदिर तथा सूईयां महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।


Share News

editor July 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?