यूजीसी के विरोध में निकाली जा रही पदयात्रा सोमवार को बीकानेर पहुंची। श्री राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना तथा क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
बीकानेर पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर यूजीसी के विरोध में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिपाल सिंह मकराना सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इसके बाद क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के सदस्यों ने पदयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा वीर दुर्गादास सर्कल पहुंची, जहां महिपाल सिंह मकराना और करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने वीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात पदयात्रा म्यूजियम सर्किल पहुंची, जहां करण ऑटोमोबाइल परिवार की ओर से पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
