Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में 2730 सूचना सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > करियर > राजस्थान में 2730 सूचना सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
करियरराजस्थान

राजस्थान में 2730 सूचना सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

editor
editor Published January 16, 2023
Last updated: 2023/01/16 at 4:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

RSMSSB Informatics Assistant Recruitment 2023: राजस्थान में 2730 सूचना सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

RSMSSB Informatics Assistant Recruitment 2023 राजस्थान में स्नातकों के लिए 2700 से अधिक सूचना सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए अधिकतम 40 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

सूचना सहायक की सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबर। राजस्थान सरकार के अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा के अंतर्गत सूचना सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा जारी की गई है। बोर्ड द्वारा आज, 16 जनवरी 2023 को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2415 और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 315 सूचना सहायकों की भर्ती की जानी है। वहीं, कुल घोषित पदों में से 30 फीसदी रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगी।

राजस्थान सूचना सहायक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

- Advertisement -

राजस्थान में सूचना सहायकों की भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करके या सीधे राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल, sso.rajasthan.gov.in पर जाकर पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित 450 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। राज्य के ओबीसी (एनसीएल) और एमबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 350 रुपये और एससी, एसटी व बीपीएल उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है। आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2023 से शुरू होनी है।

RSMSSB Informatics Assistant Recruitment 2023: राजस्थान सूचना सहायक भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

राजस्थान में सूचना सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर अप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्यूनिकेशन या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट या हायर डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। सामान्य स्नातक के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से कम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार दी गई है, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए राजस्थान सूचना सहायक भर्ती 2023 अधिसूचना देखें।


Share News

editor January 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में स्कूटी की डिग्गी से 70 करोड़ की हेरोइन बरामद
बीकानेर
जेईई मेंस रिजल्ट में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीकानेर कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्ट को 57 करोड़ मंजूरी
बीकानेर
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, यात्रा शुरू, नियम सख्त लागू
देश-दुनिया
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और सकारात्मक संकेत
राशिफल
पूगल में संदिग्ध हादसा, युवक के बैग से हेरोइन बरामद
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में ओबीआरसी क्लिनिक शुरू, बिना ऑपरेशन इलाज संभव
बीकानेर
अतिक्रमण हटाने में बाधा पर सजा, चार दोषी करार
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान कर्मचारियों का डीए बढ़ने के संकेत, 60% तक पहुंच सकता – Rajasthan News

Published April 19, 2026
राजस्थान

गहलोत का मोदी पर हमला, लोकसभा भंग करने की दी चुनौती – Rajasthan News

Published April 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?