Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

editor
editor Published May 28, 2026
Last updated: 2026/05/28 at 3:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य सरकार के मंत्रियों को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए आपत्ति जताई।

बिश्नोई ने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन भाषा की गरिमा बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि जनता के जनादेश और लोकतांत्रिक व्यवस्था का भी अपमान है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं और इस तरह की बयानबाजी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। बिश्नोई ने मंत्रिमंडल के एक सदस्य के लिए कथित रूप से इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

भाजपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन अभद्र भाषा का प्रयोग जनप्रतिनिधियों की गरिमा के अनुरूप नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि राजनीति को जनसेवा और सकारात्मक संवाद का माध्यम होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों और कटाक्ष का।

- Advertisement -

बिश्नोई ने विश्वास जताया कि राजस्थान की जनता मुद्दों पर आधारित राजनीति को प्राथमिकता देती है और स्तरहीन बयानबाजी को स्वीकार नहीं करेगी।


Share News

editor May 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लाली बाई पार्क योग शिविर में उमड़ी भीड़, बच्चों को सिखाए जा रहे योग और ध्यान
बीकानेर
असम विमान हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत, जांच के आदेश
बीकानेर
अनाज मंडी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्ण बाल लीलाएं, श्रद्धालुओं ने किए छप्पन भोग के दर्शन
बीकानेर
राजस्थान में फिर बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बीकानेर
रिहायशी इलाके में धंसी जमीन, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत
बीकानेर
पहली बारिश में डूबा बीकानेर, जलभराव ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 70 किमी रफ्तार की आंधी और बारिश का अलर्ट

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?