Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
बीकानेर

हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक

editor
editor Published May 28, 2026
Last updated: 2026/05/28 at 12:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बीकानेर जिला एवं सत्र न्यायालय के एक आदेश के प्रभाव और संचालन पर अंतरिम रोक लगाते हुए अधीनस्थ न्यायालय की कार्यप्रणाली पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। यह मामला “राज्यश्री कुमारी बनाम सुशीला कुमारी एवं अन्य” से संबंधित है।

याचिकाकर्ता सिद्धी कुमारी की ओर से दायर सिविल रिट याचिका में बीकानेर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा 20 मई 2026 को पारित आदेश को चुनौती दी गई थी। यह आदेश 27 अक्टूबर 2025 को दायर एक आवेदन पर पारित किया गया था, जिसमें कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करवाने की मांग की गई थी।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पक्ष के अधिवक्ता निशांक मदान ने दलील दी कि जिला न्यायालय ने आवेदन में मांगी गई राहत से आगे बढ़कर आदेश पारित किया। उन्होंने बताया कि आवेदन केवल दस्तावेज पेश करवाने तक सीमित था, लेकिन अदालत ने पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश भी जारी कर दिए।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अधीनस्थ न्यायालय ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर ऐसा अनुतोष प्रदान किया, जिसकी मांग आवेदन में की ही नहीं गई थी। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि जब आवेदन में पुलिस संरक्षण या पुलिस सहायता की कोई प्रार्थना नहीं थी, तो इस प्रकार का आदेश पारित करने का आधार क्या था।

- Advertisement -

हाईकोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई 2026 तय की गई है। तब तक बीकानेर जिला एवं सत्र न्यायालय के 20 मई 2026 के आदेश पर रोक प्रभावी रहेगी। यह अंतरिम आदेश न्यायाधीश अनुरूप सिंघी द्वारा पारित किया गया।


Share News

editor May 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी
बीकानेर
हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
बीकानेर
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
बीकानेर
RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन
राजस्थान
बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन
बीकानेर
बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान
बीकानेर
एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

Published May 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Published May 28, 2026
बीकानेर

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Published May 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?