Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में वीर सावरकर जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी आयोजन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में वीर सावरकर जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी आयोजन
बीकानेर

बीकानेर में वीर सावरकर जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी आयोजन

editor
editor Published May 28, 2026
Last updated: 2026/05/28 at 3:26 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। वीर सावरकर की 143वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के पास स्थित स्मारक स्थल पर विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सुधार और सावरकर के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों और राष्ट्रप्रेमियों ने वीर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने की।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार पृथ्वीराज रतनू ने वीर सावरकर के संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्रवाद और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने काला पानी की सजा और आजादी के लिए किए गए उनके बलिदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि सावरकर का राष्ट्रवाद अखंड भारत की मजबूत नींव है।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि वीर सावरकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने सावरकर द्वारा सामाजिक सुधार, साक्षरता और छुआछूत उन्मूलन के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुमंत व्यास, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और कर्नल हेम सिंह सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। संस्था की ओर से अतिथियों का साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने किया।


Share News

editor May 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर
बीकानेर में वीर सावरकर जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी आयोजन
बीकानेर
बीकानेर में नियम विरुद्ध चल रहे 62 स्कूलों को नोटिस
बीकानेर
छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी
बीकानेर
हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट

Published May 28, 2026
बीकानेर

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Published May 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नियम विरुद्ध चल रहे 62 स्कूलों को नोटिस

Published May 28, 2026
बीकानेर

छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?