बीकानेर। जिले सहित पूरे राजस्थान में 29 मई से विटामिन ए सप्लीमेंटेशन अभियान का 50वां चरण शुरू किया जाएगा, जो 29 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाया जाएगा। अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
बच्चों को यह खुराक आंगनबाड़ी केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला एवं उप जिला अस्पतालों में दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस चरण में करीब 2 लाख 75 हजार से अधिक बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है।
सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बच्चों को हर छह माह में विटामिन ए की खुराक देना जरूरी होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि सभी बच्चे 29 जून से पहले यह खुराक जरूर लें।
कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. योगेन्द्र तनेजा के अनुसार 9 से 12 माह के बच्चों को 1 एमएल और 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 2 एमएल खुराक दी जाएगी। जिन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी या आशा कार्यकर्ता उपलब्ध नहीं हैं, वहां एएनएम यह जिम्मेदारी निभाएंगी। शहरी क्षेत्रों के कुछ निजी अस्पतालों को भी अभियान से जोड़ा गया है।
- Advertisement -
विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन ए बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने, रतौंधी से बचाव और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायक है। इससे दस्त और निमोनिया जैसी बीमा
