बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई मोरखाना निवासी देवीसिंह पुत्र पप्पूसिंह राजपूत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 25 मई को उसका 24 वर्षीय भाई नेनुसिंह मोटरसाइकिल से उदयरामसर से हनुमानजी मंदिर बस स्टैंड नोखा रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक पशु आ जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में नेनुसिंह को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद गंगाशहर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
