नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 87 पैसे प्रति लीटर बढ़कर ₹99.51 हो गए हैं, जबकि डीजल 91 पैसे महंगा होकर ₹92.49 प्रति लीटर पहुंच गया है।
पिछले 9 दिनों में ईंधन कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं 15 मई को भी दोनों ईंधनों के दाम करीब 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।
लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
