बीकानेर में फैक्ट्री में काम करने वाले एक प्रवासी युवक के पास से पुलिस ने दो किलो गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर थाना पुलिस टीम ने की है, जिसका नेतृत्व थानाधिकारी रवि कुमार ने किया।
पुलिस के अनुसार 21 मई की दोपहर खारा रीको क्षेत्र के एक पार्क में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान उत्तम बर्मन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में खारा रीको क्षेत्र में रह रहा था।
तलाशी के दौरान उसके पास से दो किलो अवैध गांजा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
