देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। नई दरें 15 मई से लागू हो गई हैं। करीब दो साल बाद ईंधन के दामों में यह बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक तनाव के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा, जिसके चलते यह फैसला लिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि क्रूड ऑयल महंगा बना रहा तो आने वाले समय में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
