Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: NCERT ने लॉन्च किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मॉड्यूल, बच्चों को सिखाएगा बहादुरी और एकता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > शिक्षा > NCERT ने लॉन्च किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मॉड्यूल, बच्चों को सिखाएगा बहादुरी और एकता
शिक्षा

NCERT ने लॉन्च किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मॉड्यूल, बच्चों को सिखाएगा बहादुरी और एकता

editor
editor Published August 21, 2025
Last updated: 2025/08/21 at 10:08 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

एनसीईआरटी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दो विशेष मॉड्यूल किए लॉन्च, कक्षा 3 से 12 तक पढ़ाया जाएगा साहस और राष्ट्रीय एकता का पाठ

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दो विशेष शैक्षिक मॉड्यूल लॉन्च किए हैं। इनका उद्देश्य छात्रों को साहस, रणनीति, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ना है। ये मॉड्यूल हालिया पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित हैं।

एनसीईआरटी ने बताया कि यह ऑपरेशन न सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई थी, बल्कि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और कूटनीतिक सफलता का प्रतीक भी है। इसमें स्वदेशी रक्षा तकनीकों, जैसे राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, ब्रह्मोस मिसाइल, ड्रोन और इसरो की सैटेलाइट का समन्वित उपयोग हुआ। पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई को भारत की एस-400 और आकाश वायु रक्षा प्रणालियों ने निष्फल किया।

मॉड्यूल में पुलवामा (2019) और बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आई शांति, विकास, शिक्षा और पर्यटन के बदलावों पर भी प्रकाश डाला गया है।

- Advertisement -

दो स्तरों पर तैयार इन मॉड्यूल्स में:

  1. कक्षा 3 से 8 के लिए: ‘ऑपरेशन सिंदूर – वीरता की गाथा’ नामक मॉड्यूल में साहस, करुणा और मिशन के मानवीय पहलुओं पर जोर दिया गया है।

  2. कक्षा 9 से 12 के लिए: ‘ऑपरेशन सिंदूर – सम्मान और बहादुरी का मिशन’ में रणनीतिक उद्देश्य, तकनीकी विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा पर फोकस है।

इन मॉड्यूल्स में हमलों के नक्शे, मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन की तस्वीरें, स्वदेशी रक्षा प्रणालियों की जानकारी और देशभर में फैले जनसहयोग की कहानियां भी शामिल हैं। इसमें मुस्लिम समुदायों के विरोध प्रदर्शन, दुकानदारों की हड़ताल और पीड़ितों की विधवाओं के सम्मान में ‘सिंदूर’ नाम के चयन को भी प्रमुखता दी गई है।

एनसीईआरटी के अनुसार, यह पहल न केवल शिक्षा का हिस्सा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को साहस, एकता और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का माध्यम भी है।


Share News

editor August 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 हजार के नकली नोट जब्त
बीकानेर
काम के दौरान करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर के श्रीकांत बिस्सा ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीते दो पदक
बीकानेर
युवाओं ने नहर में गिरी दो नीलगायों को बचाया
बीकानेर
वैभव गहलोत ने देशनोक पहुंच करणी माता के किए दर्शन
बीकानेर
बीकानेर में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 25 मई से नौतपा शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
बीकानेर
ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

NTA द्वारा जारी FAQ पर सिंथेसिस डायरेक्टर्स से चर्चा

Published May 17, 2026
बीकानेरशिक्षा

री-नीट 2026 की तैयारी को लेकर सिंथेसिस में दो दिवसीय मोटिवेशनल कार्यशाला संपन्न

Published May 17, 2026
बीकानेरशिक्षा

आईआईटीयन् अशोक सर अब सिंथेसिस में सेवाएं देंगे

Published May 15, 2026
बीकानेरशिक्षा

सीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन…

Published May 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?