सिंथेसिस के 20 विधार्थी आईजर परीक्षा में चयनित
सिंथेसिस के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि 7 जून को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एज्यूकेशन एंड रिसर्च की सीबीटी परीक्षा आयोजित हुई जिसमें घोषित परिणाम में संस्थान के राकेश रिन्टोड़ ने आल इंडिया रैंक 546 प्राप्त की है। इनके पिता मघाराम रिन्टोड़ किसान व माता परमेश्वरी देवी गृहणी है । इसी प्रकार कनिष्का सारण ने 920 आल इंडिया रैंक प्राप्त की है।कक्षा 12वीं के साथ वर्दित नारायण आचार्य और हर्षिता जोशी का चयन भी अच्छी रैंक के साथ हुआ है। अन्य अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आदित्य हर्ष, जागृति तिवाड़ी, मोहम्मद फहीम, देवकिशन और जतिन जेठवा प्रमुख है।
भारत में बेसिक साइन्स में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए आईआईएसईआर की कुल 7 कॉलेज ओपन किये गए हैं जो पुणे, मोहाली, कोलकाता, बैंग्लुरू, भोपाल, तिरूअंतपुरम व तिरूपति में स्थित है। इन कॉलेजों में एडमिशन जेईई एडवांस और एससीबी से होते हैं। इसमें से एससीबी यानि सेंट्रल और स्टेट बोर्ड के टोपर्स विधार्थियों हेतु एप्टीट्यूड टैस्ट होता है जिसे आईएटी के नाम से जाना जाता है।
