बीकानेर। जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। एक शख्स ने अपने ही दो सगे भाइयों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के जरिए (इस्तगासा) मामला दर्ज कराया है।
पुश्तैनी जमीन को लेकर है रंजिश पुलिस के अनुसार, राजेडू गांव के निवासी 32 वर्षीय ओमप्रकाश (पुत्र नानकराम जाट) ने अपने भाई राकेश सारण और पूरबचंद सारण के खिलाफ शिकायत दी है। परिवादी ओमप्रकाश का कहना है कि कई साल पहले उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि और आवासीय प्लॉट का आपसी सहमति से बंटवारा हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद उसके भाई इस बंटवारे को लेकर परिवार में रंजिश और विवाद रखते हैं।
रास्ता रोककर गाड़ी में डालने का प्रयास पीड़ित ने पुलिस को आपबीती बताते हुए कहा:
-
घटना का समय: यह घटना 20 जून की शाम करीब 6 बजे की है, जब वह घर का राशन लेने जा रहा था।
- Advertisement -
-
हमला: रोही राजेडू के पास दोनों नामजद आरोपी (राकेश और पूरबचंद) दो-तीन अन्य लोगों के साथ कैंपर गाड़ी में आए।
-
कमरे में छिपकर बचाई जान: आरोपियों ने ओमप्रकाश का रास्ता रोका, उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन कैंपर गाड़ी में डालने की कोशिश की। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटा और अपने खेत में बने कमरे के अंदर खुद को बंद कर अपनी जान बचाई। जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने शुरू की जांच कोर्ट के आदेश (इस्तगासा) के बाद सेरूणा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है।
