बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक युवती को झांसे में लेकर अपहरण करने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बातों में उलझाकर किया अपहरण पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 27 जून को दोपहर करीब 3 बजे श्री बालाजी निवासी दिनेश नायक ने उसे जरूरी बात करने के बहाने नोखा के राठी स्कूल के पास बुलाया। जब वह वहां पहुंची, तो दिनेश अपनी गाड़ी के साथ खड़ा था और उसने युवती को जल्दबाजी में गाड़ी के अंदर बिठा लिया।
नशीला स्प्रे छिड़क कर किया बेहोश आरोपी गाड़ी को नोखा से नागौर की तरफ ले गया। रास्ते में जब पीड़िता ने श्री बालाजी के पास पहुंचने पर गंतव्य के बारे में पूछा, तो आरोपी ने उस पर कोई नशीली दवा का स्प्रे कर दिया। स्प्रे के असर से युवती बेहोश हो गई और उसे आगे के रास्ते का कुछ पता नहीं चला।
कोटा और बीकानेर में बंधक बनाकर दुष्कर्म
- Advertisement -
-
28 जून से 1 जुलाई (कोटा): जब पीड़िता को अगले दिन होश आया, तो वह कोटा के एक किराए के मकान में बंद थी। वहां दिनेश ने उसे डरा-धमकाकर लगातार चार दिनों तक उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बस द्वारा शिवपुरी से वापस कोटा लाया गया।
-
बीकानेर में प्रताड़ना: कोटा पहुंचने पर दिनेश का भाई चेतन राम गाड़ी लेकर तैयार खड़ा था। वे पीड़िता को बीकानेर के रानी बाजार स्थित एक मकान में ले गए, जहां उसके साथ फिर से कई बार दुष्कर्म किया गया।
धमकी देकर रेलवे स्टेशन पर छोड़ा बीते 7 जुलाई को आरोपियों ने पीड़िता को नोखा रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया और उसे घर जाने को कहा। आरोपी ने पीड़िता को फोन पर धमकी भी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वे उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे या फिर खुद आत्महत्या कर लेंगे।
फिलहाल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून की उचित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश व मामले की गहन जांच में जुट गई है।
