Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रेप केस में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी, कोर्ट में फूट-फूटकर रोए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > रेप केस में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी, कोर्ट में फूट-फूटकर रोए
crimeदेश-दुनिया

रेप केस में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी, कोर्ट में फूट-फूटकर रोए

editor
editor Published August 1, 2025
Last updated: 2025/08/01 at 4:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मैसूर। रेप केस में पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अदालत शनिवार को सजा का ऐलान करेगी। फैसले के बाद रेवन्ना भावुक हो गए और कोर्ट रूम से बाहर निकलते समय फूट-फूटकर रो पड़े।

यह मामला कर्नाटक के मैसूर जिले के केआर नगर की एक घरेलू सहायिका द्वारा दर्ज कराया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि रेवन्ना ने उसके साथ दो बार बलात्कार किया और इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बनाया। मामला सीआईडी के साइबर क्राइम थाने में दर्ज किया गया था।

फैसला आने में सिर्फ 14 महीने लगे, जो इस तरह के मामलों में असामान्य रूप से तेज माना जा रहा है। जांच के दौरान पीड़िता ने एक साड़ी सबूत के तौर पर पेश की, जिसे उसने घटनास्थल से संभाल कर रखा था। फोरेंसिक जांच में इस साड़ी पर शुक्राणु की मौजूदगी की पुष्टि हुई, जिसे अदालत ने पुख्ता सबूत माना।

सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने इंस्पेक्टर शोभा के नेतृत्व में इस केस की तफ्तीश की। जांच के दौरान कुल 123 भौतिक साक्ष्य जुटाए गए और लगभग 2000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई। आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

- Advertisement -

यह मुकदमा 31 दिसंबर 2024 को दर्ज हुआ था। सात महीने की तेज सुनवाई के दौरान अदालत ने 23 गवाहों के बयान लिए, वीडियो क्लिप की फोरेंसिक रिपोर्टों की समीक्षा की और अपराध स्थल की जांच रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया।

अब सभी की निगाहें शनिवार को आने वाली सजा पर टिकी हैं।


Share News

editor August 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर
नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई
बीकानेर
नीट यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा
बीकानेर
गर्भवती युवती की संदिग्ध मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप
बीकानेर
फेसबुक पर फोटो क्लिक करते ही खाली हुआ बैंक खाता
बीकानेर
निर्जला एकादशी पर बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, चमकेगी किस्मत
राशिफल
पीबीएम अस्पताल को मिला एम्स का चिकित्सकीय मार्गदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
देश-दुनिया

अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी ई-मित्र सेवाएं, घर बैठे होंगे काम

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?