Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नीट यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नीट यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा
बीकानेर

नीट यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा

editor
editor Published June 17, 2026
Last updated: 2026/06/17 at 3:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित होने वाली नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन ने परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। बैठक में परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन तथा गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित वितरण और संग्रहण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करे, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित रहे।

- Advertisement -

जिला कलेक्टर ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बीएल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor June 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर
नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई
बीकानेर
नीट यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा
बीकानेर
गर्भवती युवती की संदिग्ध मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप
बीकानेर
फेसबुक पर फोटो क्लिक करते ही खाली हुआ बैंक खाता
बीकानेर
निर्जला एकादशी पर बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, चमकेगी किस्मत
राशिफल
पीबीएम अस्पताल को मिला एम्स का चिकित्सकीय मार्गदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप

Published June 17, 2026
बीकानेर

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत

Published June 17, 2026
बीकानेर

नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई

Published June 17, 2026
बीकानेर

गर्भवती युवती की संदिग्ध मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

Published June 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?