Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीबीएम अस्पताल को मिला एम्स का चिकित्सकीय मार्गदर्शन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पीबीएम अस्पताल को मिला एम्स का चिकित्सकीय मार्गदर्शन
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल को मिला एम्स का चिकित्सकीय मार्गदर्शन

editor
editor Published June 17, 2026
Last updated: 2026/06/17 at 11:31 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती गंभीर प्रसूताओं के बेहतर उपचार और विशेषज्ञ परामर्श के लिए मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली और सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के चिकित्सकों के बीच महत्वपूर्ण टेली-कंसल्टेशन बैठक आयोजित की गई। यह पहल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रयासों से संभव हुई।

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पीबीएम अस्पताल का दौरा कर भर्ती प्रसूताओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली थी। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक कर उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा एम्स के विशेषज्ञों से सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया था।

केंद्रीय मंत्री की पहल पर एम्स, नई दिल्ली के निदेशक ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। समिति में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. नीना मल्होत्रा के नेतृत्व में एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ प्रो. डॉ. विमी रेवारी, नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ प्रो. डॉ. संदीप महाजन और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विशेषज्ञ प्रो. डॉ. हेम चंद्र पांडे को शामिल किया गया।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल भी ऑनलाइन जुड़े और मरीजों की स्थिति तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एम्स के विशेषज्ञों ने पीबीएम अस्पताल के चिकित्सकों के साथ गंभीर प्रसूताओं के इलाज, चिकित्सा प्रबंधन और आवश्यक सावधानियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

- Advertisement -

समीक्षा के दौरान डॉ. नीना मल्होत्रा ने पीबीएम अस्पताल द्वारा किए जा रहे उपचार और देखभाल पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रसूताओं को गंभीर और हाई रिस्क स्थिति में पीबीएम रेफर किया गया था। अधिकांश मरीजों ने समय पर प्रसव पूर्व जांचें नहीं करवाई थीं और आवश्यक दवाइयों का सेवन भी नहीं किया था, जिसके कारण उन्हें कम हीमोग्लोबिन, उच्च रक्तचाप और अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ा।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि दो प्रसूताओं की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है।

बैठक में विशेषज्ञों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और अन्य निचले स्तर के चिकित्सा संस्थानों को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी एम्स और अन्य प्रमुख चिकित्सा संस्थानों का सहयोग लेकर पीबीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।


Share News

editor June 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फेसबुक पर फोटो क्लिक करते ही खाली हुआ बैंक खाता
बीकानेर
निर्जला एकादशी पर बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, चमकेगी किस्मत
राशिफल
पीबीएम अस्पताल को मिला एम्स का चिकित्सकीय मार्गदर्शन
बीकानेर
जी-7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात
बीकानेर
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के गड्ढे बने हादसों की बड़ी वजह
बीकानेर
नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फेसबुक पर फोटो क्लिक करते ही खाली हुआ बैंक खाता

Published June 17, 2026
बीकानेर

जी-7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात

Published June 17, 2026
बीकानेर

अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के गड्ढे बने हादसों की बड़ी वजह

Published June 17, 2026
बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?