Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एनसीईआरटी की किताबों में अब नहीं होगा मुगलों का गौरवगान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > शिक्षा > एनसीईआरटी की किताबों में अब नहीं होगा मुगलों का गौरवगान
शिक्षा

एनसीईआरटी की किताबों में अब नहीं होगा मुगलों का गौरवगान

editor
editor Published July 16, 2025
Last updated: 2025/07/16 at 5:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कक्षा 8 की एनसीईआरटी किताब में बड़ा बदलाव, अब मुगलों की क्रूरता भी पढ़ाई जाएगी

Contents
बाबर और अकबर की छवि बदलीअकबर का संदेश भी किया गया शामिलऔरंगज़ेब के मंदिर तोड़ने के आदेशसिर्फ कक्षा 8 में पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास‘इतिहास के अंधेरे दौर’ को दिखाने की मंशावर्तमान में किसी को दोषी नहीं ठहराया जाएगा

नई दिल्ली। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्यपुस्तक जारी कर दी है। इस बार पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करते हुए मुगल शासकों, विशेष रूप से बाबर, अकबर और औरंगज़ेब के शासनकाल की क्रूरता, धार्मिक असहिष्णुता और अत्याचारों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।

बाबर और अकबर की छवि बदली

नई किताब में बाबर को एक निर्मम और क्रूर शासक बताया गया है जिसने कई शहरों में आबादी का सामूहिक नरसंहार किया। वहीं अकबर के शासनकाल को “क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण” बताया गया है। किताब में यह भी उल्लेख है कि अकबर ने चित्तौड़गढ़ जीतने के बाद हजारों नागरिकों की हत्या और स्त्रियों-बच्चों को गुलाम बनाने का आदेश दिया था।

अकबर का संदेश भी किया गया शामिल

पुस्तक में अकबर के एक संदेश का हवाला दिया गया है जिसमें कहा गया है कि उसने ‘काफिरों’ के शहरों पर कब्जा कर इस्लाम स्थापित किया और मंदिरों को ध्वस्त किया। हालांकि किताब में यह भी बताया गया है कि शासन के उत्तरार्ध में अकबर ने धार्मिक सहिष्णुता की ओर झुकाव दिखाया था।

- Advertisement -

औरंगज़ेब के मंदिर तोड़ने के आदेश

पुस्तक में औरंगज़ेब के दौर को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। किताब के अनुसार, औरंगज़ेब ने मंदिरों, गुरुद्वारों और पारंपरिक शिक्षा केंद्रों को नष्ट करने के आदेश दिए थे। बनारस, मथुरा, सोमनाथ जैसे धार्मिक स्थलों को भी इस दौर में निशाना बनाया गया।

सिर्फ कक्षा 8 में पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास

नया पाठ्यक्रम केवल कक्षा 8 के लिए लागू किया गया है। अब दिल्ली सल्तनत, मुगल, मराठा और सिख इतिहास को सिर्फ आठवीं में पढ़ाया जाएगा, जबकि पहले यह विषय कक्षा 7 में भी शामिल थे। “एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडियन एंड बियॉन्ड” नामक पुस्तक में 13वीं से 17वीं सदी तक के भारतीय इतिहास को समाहित किया गया है।

‘इतिहास के अंधेरे दौर’ को दिखाने की मंशा

एनसीईआरटी के सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम समूह के प्रमुख मिशेल डैनिनो ने कहा कि इतिहास को केवल उज्ज्वल पक्षों से नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में जहां गौरवशाली क्षण थे, वहीं ऐसे काल भी थे जिनमें अत्याचार और अन्याय हुए। इसलिए इन तथ्यों को सामने लाना आवश्यक है।

वर्तमान में किसी को दोषी नहीं ठहराया जाएगा

किताब में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि इन ऐतिहासिक घटनाओं के लिए वर्तमान पीढ़ी या किसी समुदाय को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। यह बदलाव विद्यार्थियों को तथ्य आधारित इतिहास सिखाने की दिशा में एक प्रयास बताया गया है।


Share News

editor July 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोहित गोदारा गैंग ने व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
बीकानेर
दुबई से जुड़े साइबर गिरोह ने बीकानेर निवासी से 16 लाख ठगे
बीकानेर
वाहन आरसी रिन्युअल पर एमनेस्टी स्कीम, पेनल्टी में बड़ी राहत
बीकानेर
बीकानेर में कॉलोनियों के सर्वे और पट्टा वितरण की उठी मांग
बीकानेर
रानीबाजार ओवरब्रिज पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से लूट, चार बदमाश फरार
बीकानेर
फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

शिक्षा

UPI AutoPay बंद करने का आसान तरीका, बचाएं हर महीने का खर्च | National News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस के 20 विधार्थी आईजर परीक्षा में चयनित

Published July 2, 2026
बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?