Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकारी शराब दुकान पर नकली शराब का पर्दाफाश, डेरना में तीन गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > सरकारी शराब दुकान पर नकली शराब का पर्दाफाश, डेरना में तीन गिरफ्तार
राजस्थान

सरकारी शराब दुकान पर नकली शराब का पर्दाफाश, डेरना में तीन गिरफ्तार

editor
editor Published December 17, 2024
Last updated: 2024/12/17 at 7:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

डेरना शराब दुकान पर नकली शराब का पर्दाफाश: 8 कार्टन नकली शराब, 35 कार्टन एक्सपायर्ड बीयर जब्त

उदयपुर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेरना की सरकारी शराब दुकान पर नकली शराब की बिक्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने आरएमएल व्हाइट लेस वोडका और काउंटी क्लब के 8 कार्टन नकली शराब तथा 35 कार्टन एक्सपायर्ड बीयर जब्त की। इस दौरान स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य सप्लायर गोविंद सिंह और लाइसेंसधारी भंवर सिंह फरार हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें सक्रिय हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई
आबकारी आयुक्त उदयपुर नकाते शिवप्रसाद मदन के निर्देश और जोधपुर ज़ोन के अतिरिक्त आयुक्त सीमा कविया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। राजसमंद के सहायक आबकारी अधिकारी विकास कुमार और आबूरोड निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने डेरना की कंपोजिट शराब दुकान पर दबिश दी। जांच में दुकान और गोदाम से नकली शराब और एक्सपायर्ड बीयर बरामद हुई।

- Advertisement -

दुकान संचालक फरार, तीन आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ में पता चला कि दुकान पर नकली शराब सप्लाई करने वाले आरोपी देवप्रकाश भंवरिया उर्फ नाथूराम और गोविंद सिंह दबिश की भनक लगते ही फरार हो गए। टीम ने जाड़न टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो वाहन (RJ 21 UF 0044) बरामद कर उसमें मिले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नागौर निवासी देवप्रकाश भंवरिया, ब्यावर निवासी भंवरसिंह और विक्रमसिंह शामिल हैं।

अजमेर से होती थी सप्लाई, फैक्ट्री की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि नकली शराब अजमेर से आबूरोड सप्लाई की जाती थी। विभाग अब नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पता लगाने में जुटा है। इसके साथ ही मुख्य सप्लायर गोविंद सिंह और लाइसेंसधारी भंवर सिंह की तलाश जारी है।

टीम का विशेष योगदान
इस कार्रवाई में सिरोही, पाली और राजसमंद के आबकारी अधिकारियों और निरीक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आबकारी निरीक्षक आशीष शर्मा, देवाराम, लेखराज गहलोत और चक्रवर्ती सिंह समेत अन्य अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

आगे की जांच जारी
आबकारी विभाग के अधिकारी अजय जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। नकली शराब की फैक्ट्री का पता चलते ही और बड़े खुलासे होने की संभावना है।


Share News

editor December 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में ड्रोन तस्करी पर सख्ती, आईजी ने दिए कड़े निर्देश
बीकानेर
बीकानेर में एनर्जी ड्रिंक की जांच, 28 हजार से अधिक कैन सीज
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में प्रसूता की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती
बीकानेर
बीकानेर में घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी पर हत्या का आरोप
बीकानेर
हाड़ौती में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बीकानेर
एमजीएसयू में चार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू, सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू
बीकानेर
जुलाई में मिलेगा तीन महीने का गेहूं, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?