Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: PM मोदी–2075 तक अर्थव्यवस्था में अमेरिका को पछाड़ देंगे भारत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > PM मोदी–2075 तक अर्थव्यवस्था में अमेरिका को पछाड़ देंगे भारत
देश-दुनिया

PM मोदी–2075 तक अर्थव्यवस्था में अमेरिका को पछाड़ देंगे भारत

editor
editor Published July 20, 2024
Last updated: 2024/07/20 at 12:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश आर्थिक उन्नति और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश 2075 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पिछले 3-4 साल में 8 करोड़ नौकरियां सृजित की गई हैं।

नमो एप पर शेयर की भारत की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री मोदी ने नमो एप पर भारत की उपलब्धियों को साझा किया। पीएम मोदी ने बताया कि दिल्ली के रायसीना हिल पर बन रहे संग्रहालय का आकार पेरिस के लूवर संग्रहालय से दोगुना होगा। साल 2025 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा देश का खाद्य बाजार तेजी से बढ़ रहा है। साल 2030 तक यह 5.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

2029 तक सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च बढ़कर हो जाएगा 15 बिलियन डॉलर

- Advertisement -

पीएम मोदी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी के लिए देश की सुरक्षा के लिए निगरानी प्रणाली पर खर्च बढ़ रहा है। इस क्षेत्र का मूल्य वर्तमान में 4.3 बिलियन डॉलर है, जो साल 2029 तक बढ़कर 15 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा। देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। साल 2030 तक यह दोगुना होकर 7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। भारत ने रक्षा क्षेत्र में भी मजबूती हासिल की है और विस्फोटक पदार्थों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। ‘एसईबीईएक्स-2’ नामक विस्फोटक टीएनटी से दोगुने से अधिक शक्तिशाली हैं।

सूर्य मिशन के बारे में दी जानकारी

पीएम मोदी ने सूर्य मिशन की सफलता के बारे में भी बताया कि भारत के सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के चारों ओर अपनी पहली प्रभामंडल कक्षा पूरी की। इसके अलावा यह भी जानकारी दी कि मुंबई में 12 किलोमीटर लंबी ठाणे-बोरीवली ट्विन सुरंग का उद्घाटन किया गया। आर्थिक मोर्चे पर देश तेजी से तरक्की कर रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अनुमान है कि साल 2075 तक भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

3-4 सालों में देश में पैदा हुए 8 करोड़ नए रोजगार

पिछले 3-4 सालों में देश में 8 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। 5 जुलाई को यह 657.16 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, भारत का यूपीआई भुगतान सिस्टम अब कतर में भी शुरू हो गया है। वहां की नेशनल बैंक के साथ मिलकर क्यूआर कोड आधारित यूपीआई सेवा शुरू की गई है। भारत से साइकिलों का निर्यात बढ़ रहा है। यूरोप, मोजाम्बिक और चाड जैसे देशों से साइकिलों के ऑर्डर मिल रहे हैं।


Share News

editor July 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में राहगीर से लूट, बदमाशों ने चाकू दिखाकर छीने 40 हजार
बीकानेर
बीकानेर में फिरौती केस से जुड़ा हथियार गिरोह बेनकाब, कई नामजद
बीकानेर
बीकानेर में रेस्टोरेंट पर पुलिस रेड, संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई
बीकानेर
जिला अस्पताल में मातृ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 1.5 करोड़ की मंजूरी
बीकानेर
पीटीईटी-2026 आवेदन तिथि फिर बढ़ी, अब 15 मई तक मौका
बीकानेर
श्रीगंगानगर सीमा क्षेत्र में कड़ा प्रतिबंध, रात 7 से सुबह 6 तक कर्फ्यू जैसे आदेश लागू
बीकानेर
बीकानेर हेड पोस्ट ऑफिस को फिर मिली बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर
श्रीगंगानगर में बड़ा खुलासा: पुलिस हवलदार निकला ड्रग सिंडिकेट का साथी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव

Published May 6, 2026
देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?