बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के राजनेरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवती ने गलती से घर में रखा जहरीला पदार्थ दवा समझकर पी लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान छैलू के रूप में हुई है। उसके भाई शिवलाल जाट ने इस संबंध में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 20 जून की रात करीब 10 बजे छैलू की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर छा गई।
सूचना मिलने पर कोलायत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच एएसआई सहीराम को सौंपी गई है।
- Advertisement -
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि जहरीला पदार्थ घर में कैसे और किन परिस्थितियों में रखा गया था।
