खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हदां थाना पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर डोडा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। टीम ने मनोहर सिंह के खेत में छापेमारी कर अवैध डोडा बरामद किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 1.630 किलोग्राम डोडा के साथ मनोहर सिंह उर्फ मनोज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी इमीचंद, भागीरथ, कालुराम और मांगीलाल सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
