Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ़ से लड़ रहे भारतीयों को वापस भेजने पर राज़ी हुई पुतिन सरकार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ़ से लड़ रहे भारतीयों को वापस भेजने पर राज़ी हुई पुतिन सरकार
देश-दुनियाराजनीति

यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ़ से लड़ रहे भारतीयों को वापस भेजने पर राज़ी हुई पुतिन सरकार

editor
editor Published July 10, 2024
Last updated: 2024/07/10 at 3:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान रूस ने अपनी सेना में लड़ रहे भारतीयों को वापस उनके देश भेजने का वादा किया है.

भारत के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉस्को दौरे के अंत में की गई.

इस दौरे में ही राष्ट्रपति पुतिन के आगे इस मुद्दे को उठाया गया था. दिल्ली ने भारतीयों को वापस भेजने की अपील की थी.

इन भारतीयों का कहना है कि उन्हें सेना में लड़ाई से अलग यूनिटों में काम करने के नाम पर भर्ती किया गया था लेकिन बाद में उन्हें यूक्रेन की सक्रिय लड़ाई में भेज दिया गया.

- Advertisement -

यूक्रेन युद्ध में अब तक कम से कम चार भारतीय मारे गए हैं.

मंगलवार को विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने एक प्रेस ब्रीफ़िंग में कहा कि मोदी ने उन ‘भारतीयों को वापस लाने का मुद्दा ज़ोर शोर’ से उठाया, जो ‘गुमराह करके रूसी सेना में भर्ती’ किए गए थे.

क्वात्रा ने कहा कि रूसी सेना में 35-40 के क़रीब भारतीय हैं, जिनमें 10 को वापस लाया जा चुका है. बाक़ी लोगों को लाने के लिए बातचीत चल रही है.

रूस में फंसे भारतीयों ने कहा कि उन्हें अच्छा ख़ासा पैसा और रूसी पासपोर्ट के बदले भर्ती होने के लिए फुसलाया गया था.

इनमें से अधिकांश लोग ग़रीब परिवारों से हैं, जिन्हें रूसी सेना में हेल्पर के तौर पर नौकरी की पेशकश की गई थी.


Share News

editor July 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में अवैध डोडा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कोलायत में जहरीला पदार्थ पीने से युवती की मौत
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में महिला की मौत पर धरना, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
बीकानेर के खाजूवाला में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग
बीकानेर
बीकानेर में जुए पर पुलिस की कार्रवाई, छह जुआरी गिरफ्तार
बीकानेर
श्रीगंगानगर में पकड़ा गया मूसेवाला हत्याकांड का हथियार सप्लायर
बीकानेर
WhatsApp का नया फीचर, अब मैसेज दिखेंगे एनिमेशन के साथ
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में हंगामा, नर्सिंग स्टाफ ने दिया धरना
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?