Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सियासी गलियारों में अटकलें तेज,NDA के साथी चंद्रबाबू नायडू मिलेगे रेवंत रेड्डी से
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > सियासी गलियारों में अटकलें तेज,NDA के साथी चंद्रबाबू नायडू मिलेगे रेवंत रेड्डी से
देश-दुनियाराजनीति

सियासी गलियारों में अटकलें तेज,NDA के साथी चंद्रबाबू नायडू मिलेगे रेवंत रेड्डी से

editor
editor Published July 2, 2024
Last updated: 2024/07/02 at 9:19 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में एनडीए के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक पत्र लिखा है। इससे संकेत मिले हैं कि दोनों नेता आपस में मुलाकात करने वाले हैं। सीएम नायडू खुद अपने पुराने साथी और वर्तमान में कांग्रेसी सीएम रेड्डी से मिलने जाएंगे। एनडीए के एक मुख्यमंत्री और कांग्रेसी समकक्ष के बीच मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। अटकलें इस बात पर अधिक हैं कि दोनों राज्य किन परियोजनाओं पर साथ काम कर सकते हैं। नायडू के पत्र से संकेत मिलता है कि वह तेलंगाना के साथ मिलकर कोई प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं।

इस दिन होगी मुलाकात

नायडू ने अपने पत्र में लिखा, ‘आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को अलग हुए 10 साल हो गए हैं। पुनर्संगठन कानून के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इनका असर हमारे राज्यों के विकास और जनहित पर भी पड़ा। हमें एक दूसरे से इन मुद्दों पर बात करके कोई हल निकालना चाहिए। इसलिए छह जुलाई यानी शनिवार की दोपहर में मैं आपसे आपके घर पर मुलाकात करना चाहता हूं।’

गंभीर मुद्दों का निकालेंगे हल

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि इस तरह के गंभीर मुद्दों का हल निकालने और उनसे मिलकर निपटने के लिए हमारी आमने-सामने की मुलाकात ज्यादा प्रभावी होगी। मुझे उम्मीद है कि हमारी मुलाकात के सकारात्मक नतीजे निकलेंगे।’

क्यों ठप पड़ी अमरावती योजना?

बता दें कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद अब दोनों प्रदेशों की राजधानियां भी अलग हो गई हैं। हालांकि, आंध्र प्रदेश को अभी राजधानी तैयारी करनी है। अमरावती परियोजना पिछले पांच साल से ठप पड़ी हुई है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने काम रोक दिया था। उन्होंने आपूर्ति लाइनें काट दी थीं।


Share News

editor July 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में अवैध डोडा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कोलायत में जहरीला पदार्थ पीने से युवती की मौत
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में महिला की मौत पर धरना, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
बीकानेर के खाजूवाला में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग
बीकानेर
बीकानेर में जुए पर पुलिस की कार्रवाई, छह जुआरी गिरफ्तार
बीकानेर
श्रीगंगानगर में पकड़ा गया मूसेवाला हत्याकांड का हथियार सप्लायर
बीकानेर
WhatsApp का नया फीचर, अब मैसेज दिखेंगे एनिमेशन के साथ
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में हंगामा, नर्सिंग स्टाफ ने दिया धरना
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?