Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ओवैसी की ‘मोदी के बुलडोज़र’ और ‘मॉब लिंचिंग’ टिप्पणी पर हंगामा,पढ़े पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > ओवैसी की ‘मोदी के बुलडोज़र’ और ‘मॉब लिंचिंग’ टिप्पणी पर हंगामा,पढ़े पूरी खबर
देश-दुनियाराजनीति

ओवैसी की ‘मोदी के बुलडोज़र’ और ‘मॉब लिंचिंग’ टिप्पणी पर हंगामा,पढ़े पूरी खबर

editor
editor Published July 2, 2024
Last updated: 2024/07/02 at 4:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मंगलवार को एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी नेता के ‘मोदी के बुलडोज़र’ टिप्पणी पर लोकसभा में हंगामा खड़ा हो गया.

ओवैसी ने कहा था, “चार जून के बाद देश में छह मुसलमान व्यक्तियों की लिंचिंग की गई है और मध्य प्रदेश में 11 घरों को मोडी के बुल्डोज़रों ने नेस्तानाबूद कर दिया. हिमाचल प्रदेश में एक मुसलमान की दुकान को लूट लिया गया. विपक्षी पार्टियों की तरफ़ से सन्नाटा है.”

हालांकि इस बीच सत्ता पक्ष के सांसदों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने हस्तक्षेप करते हुए ‘मोदी के बुलडोज़र’ शब्द और ‘मॉब लिंचिंग’ के आरोपों पर आपत्ति की और उसे सत्यापित करने का अनुरोध किया.

नोकझोंक के बीच ओवैसी ने कहा, “मोडी को जो जनादेश मिला है वो सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों की नफ़रत पर हिंदुत्वा को मिला है.”

- Advertisement -

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह आपकी नैतिक जीत नहीं नहीं बल्कि बहुसंख्यकवाद की जीत है.”

 

मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ओवैसी बोल रहे थे और इस दौरान मुसलमानों की संसद में भागीदार पर सवाल उठाया.

 

‘क्या मुसलमान सिर्फ वोट बैंक हैं?’

 

ओवैसी ने कहा, “सदन में ओबीसी के एमपी अब उच्च जाति के एमपी के बराबर हो चुके हैं लेकिन देश की 14 फ़ीसदी मुसलमानों में से सिर्फ चार फीसदी जीतकर आते हैं.”

 

उन्होंने कहा, “संविधान सिर्फ एक किताब नहीं जिसे सिर्फ चूमा जाए, जिसे दिखाया जाए, यह एक ऐसी किताब है जिसे हमारे संस्थापकों ने इस तरह समझा कि मुल्क को चलाने के लिए सभी समुदाय के लोगों की राय को शामिल किया जाएगा. मगर इस सदन में सिर्फ चार फीसदी मुसलमान जीत कर आते हैं.”

 

उन्होंने तंज करते हुए कहा, “इस वतन का मुस्तकबिल कैसा होगा जब बीजेपी मुझे (मुसलमानों को) ग़ायब करना चाहती है और बाकी विपक्षी पार्टियों के लिए मेरा वज़ूद सिर्फ वोट डालने और अपनी कब्र में जाकर सो जाना है.”

 

उन्होंने कहा, “सीएसडीएस का डेटा बताता है कि इस मुल्क में जो एकमुश्त वोट डालने वाला वोट बैंक है वो उच्च जातियों का है, मुसलमान न वोटबैंक था न रहेगा.”

 

उन्होंने कहा, “यह हरेक के लिए आत्मनिरीक्षण का विषय है कि मुसलमानों को वाजिब हिस्सेदारी क्यों नहीं मिलती है, क्या हम यहां केवल आपको वोट डालने के लिए हैं?”

 

उन्होंने रोज़गार और पेपर लीक के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि “इसराइल को भारत की ओर से 27 टन हथियार भेजा जा रहा है और उसने 47000 से अधिक फ़लस्तीनियों को मार दिया है, भारत सरकार की क्या पॉलिसी है?”


Share News

editor July 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में अवैध डोडा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कोलायत में जहरीला पदार्थ पीने से युवती की मौत
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में महिला की मौत पर धरना, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
बीकानेर के खाजूवाला में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग
बीकानेर
बीकानेर में जुए पर पुलिस की कार्रवाई, छह जुआरी गिरफ्तार
बीकानेर
श्रीगंगानगर में पकड़ा गया मूसेवाला हत्याकांड का हथियार सप्लायर
बीकानेर
WhatsApp का नया फीचर, अब मैसेज दिखेंगे एनिमेशन के साथ
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में हंगामा, नर्सिंग स्टाफ ने दिया धरना
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?