Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नीट मामले पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद की बिगड़ी तबीयत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > नीट मामले पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद की बिगड़ी तबीयत
देश-दुनियाराजनीति

नीट मामले पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद की बिगड़ी तबीयत

editor
editor Published June 28, 2024
Last updated: 2024/06/28 at 5:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीते दिन संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति के इस अभिभाषण के बाद आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया, जिसपर सांसद चर्चा कर रहे हैं। इस चर्चा के बीच आज दोनों सदनों में नीट मामले को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया।

Parliament Session Live Updates:

कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को चक्कर आने के बाद संसद से एम्बुलेंस में ले जाया गया। सांसद NEET मुद्दे पर सदन के वेल में प्रदर्शन कर रही थीं, तभी यह घटना हुई। उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया।

नीट मुद्दे पर विपक्षी दलों के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

- Advertisement -

राज्यसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता के सदन के वेल में आने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है। धनखड़ ने कहा कि आज का दिन संसद के इतिहास में दागी हो गया है। यहां तक की प्रतिपक्ष के नेता खुद वेल में आए हैं, मैं पीड़ित हूं कि भारतीय संसद की परंपरा इतनी गिर गई कि प्रतिपक्ष के नेता वेल में आएंगे।

लोकसभा में नीट पर हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई है। उधर, राज्यसभा में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने जैसे ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की तो एनडीए के सहयोगी और पूर्व पीएम देवगौड़ा ने ही नीट का मुद्दा उठा दिया।

देवेगौड़ा ने राज्यसभा में नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है और हमें सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी। पूर्व पीएम ने हाथ जोड़कर सदन से निवेदन किया।

दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू, विपक्ष का नीट मुद्दे पर हंगामा जारी।

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है। नीट मामले पर विपक्ष की चर्चा की मांग के चलते कार्यवाही स्थगित हुई है।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट मामला उठाया और विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर इस मामले पर चर्चा की मांग की। स्पीकर ओम बिरला ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पहले की जाए।

राहुल ने कहा कि हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते थे कि हम इसे एक महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हैं। इसलिए, हमने सोचा कि छात्रों के सम्मान के लिए हम आज नीट पर चर्चा करेंगे। राहुल ने कहा कि यहां दो शक्तियां है एक जो चर्चा चाहती एक जो नहीं।


Share News

editor June 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में अवैध डोडा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कोलायत में जहरीला पदार्थ पीने से युवती की मौत
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में महिला की मौत पर धरना, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
बीकानेर के खाजूवाला में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग
बीकानेर
बीकानेर में जुए पर पुलिस की कार्रवाई, छह जुआरी गिरफ्तार
बीकानेर
श्रीगंगानगर में पकड़ा गया मूसेवाला हत्याकांड का हथियार सप्लायर
बीकानेर
WhatsApp का नया फीचर, अब मैसेज दिखेंगे एनिमेशन के साथ
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में हंगामा, नर्सिंग स्टाफ ने दिया धरना
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?