प्रदेश के अधिकर जिलो में तापमान से राहत का दौर जारी है। दिन और रात के अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसमी गतिविधियों में आई तेजी से भी जनसामान्य में राहत बनी हुई है।
मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी एक अलर्ट में बताया गया है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 7-9 जून के दौरान तेज मेघगर्जन, आंधी व हल्के से मध्यमबारिश होने की प्रबल संभावना है। इसदौरान 7-8 जून को दोपहर बाद तेज अंधड़,आकाशीय बिजली चमकने (50-60 किमीप्रतिघंटा, तेज हवाएं) व कहीं-कहीं मध्यम सेतेज बारिश होने की संभावना है। 7 जून को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।
जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश की गतिविधियां 7-9 जून के दौरान कहीं-कहीं होने की संभावना है।
आगामी चार-पांच दिन अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तथा 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है।
- Advertisement -
