Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग,इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग,इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ
देश-दुनियाधार्मिक

अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग,इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ

editor
editor Published May 3, 2024
Last updated: 2024/05/03 at 8:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के पर्व का विशेष महत्व होता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है यानी इस दिन बिना मुहूर्त विचार के कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य किया जा सकता है। इस दिन सोने-चांदी से बने आभूषण की खरीदारी और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोने-चांदी की चीजों की खरीदारी से व्यक्ति के जीवन में खुशियां और धन संपदा हमेशा बनी रहती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी और इस बार गजकेसरी राजयोग का निर्माण भी होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बहुत शुभ योग माना जाता है। यह गजकेसरी राजयोग गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। आपको बता दें कि 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग बन रहा है। अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग बनने से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन राशि वालों के ऊपर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी।

मेष राशि

अक्षय तृतीया पर गुरु-चंद्र की युति से बनने वाला गजकेसरी राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल सिद्ध हो सकता है। यह राजयोग आपकी कुंडली के धन और वाणी भाव में बन रहा है। ऐसे में आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। अचानक से धन लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। धन लाभ के सुनहरे और बेहतर मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपके अंदर किसी काम को करने में अच्छा आत्मविश्वास रहेगा। अपनी वाणी और कौशल के बल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि

- Advertisement -

सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग दशम भाव में बनेगा। ऐसे में यह राजयोग बहुत ही लाभदायक रहेगा। धन लाभ और तरक्की को योग बन रहे हैं। व्यापार में अपने काम-धंधे पर ज्यादा जोर रहेगा जिससे अच्छा मुनाफा मिलेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश हैं उन्हे अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कारोबार में विस्तार की अच्छी संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के ऊपर गजकेसरी योग का विशेष प्रभाव पड़ेगा। आपके अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। यह राजयोग आपकी कुंडली के नवम भाव में बनने जा रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। करियर से जुड़े मामलों में विस्तार मिलेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पूरे साल बनी रहेगी।


Share News

editor May 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर
तूफानी हवाओं से नुकसान, वेल्डिंग दुकान क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था बहाल
बीकानेर
जातिसूचक गाली देकर युवक पर हमला, सिर में लगे 17 टांके
बीकानेर
राजस्थान शिक्षा विभाग में तबादलों की शुरुआत, पांच हजार कर्मचारी प्रभावित
बीकानेर
जयपुर रोड चोरी कांड में पंद्रह दिन बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का शिकंजा, हार्डकोर बदमाश और तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

मोहन भागवत के बेलगावी दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम | National News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
देश-दुनिया

लोकसभा परिसीमन का नया फॉर्मूला: 824 सीटों का प्रस्ताव, उत्तर-दक्षिण संतुलन पर फोकस – National News

Published June 25, 2026
देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?