Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर

भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर

editor
editor Published July 8, 2026
Last updated: 2026/07/08 at 2:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नापासर कस्बे में जरूरतमंद मरीजों के लिए लगातार चौथे वर्ष विशाल निःशुल्क घुटना एवं जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 23 और 24 जुलाई 2026 को माहेश्वरी भवन, देशनोक रोड, नापासर में आयोजित होगा।

यह आयोजन भामाशाह सी.एम. मुंधड़ा फाउंडेशन, श्री कन्हैयालाल मुंधड़ा, नापासर माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट और केडी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में घुटनों, जोड़ों, कमर की डिस्क, हड्डियों और अन्य ऑर्थोपेडिक समस्याओं से परेशान मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, अब तक ट्रस्ट के माध्यम से 117 जरूरतमंद मरीजों के घुटना प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफलतापूर्वक करवाए जा चुके हैं। इन मरीजों के इलाज, अस्पताल खर्च, दवाइयों और आने-जाने की व्यवस्था का पूरा खर्च निःशुल्क वहन किया गया है।

शिविर में वरिष्ठ रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अमीर संघवी अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ एक्स-रे और आवश्यक दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों ने बताया कि एक्स-रे जांच 11 से 22 जुलाई के बीच करवाकर उसकी रिपोर्ट शिविर में लानी होगी।

- Advertisement -

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि घुटने, जोड़, कमर की डिस्क या हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्याओं से परेशान आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को शिविर की जानकारी देकर लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना के साथ यह सेवा अभियान निरंतर जारी है।


Share News

editor July 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर
तूफानी हवाओं से नुकसान, वेल्डिंग दुकान क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था बहाल
बीकानेर
जातिसूचक गाली देकर युवक पर हमला, सिर में लगे 17 टांके
बीकानेर
राजस्थान शिक्षा विभाग में तबादलों की शुरुआत, पांच हजार कर्मचारी प्रभावित
बीकानेर
जयपुर रोड चोरी कांड में पंद्रह दिन बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का शिकंजा, हार्डकोर बदमाश और तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन

Published July 8, 2026
बीकानेर

परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा

Published July 8, 2026
बीकानेर

तूफानी हवाओं से नुकसान, वेल्डिंग दुकान क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था बहाल

Published July 8, 2026
बीकानेर

जातिसूचक गाली देकर युवक पर हमला, सिर में लगे 17 टांके

Published July 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?