Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर

परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा

editor
editor Published July 8, 2026
Last updated: 2026/07/08 at 2:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। आरटीओ बार एसोसिएशन, बीकानेर के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री अनिल पंड्या से मुलाकात कर परिवहन विभाग से जुड़ी तीन प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने इन मामलों में शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले बीकानेर में तैयार किए जा रहे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट ट्रैक की डिजाइन को लेकर आपत्ति जताई। अधिवक्ताओं का कहना था कि मौजूदा स्वरूप हल्के व्यवसायिक वाहनों, पिकअप, कैंपर और लग्जरी वाहनों के परीक्षण के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि तकनीकी सुधार के बिना ट्रैक शुरू होने पर वाहन चालकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए ट्रैक का तकनीकी निरीक्षण करवाने की मांग की गई।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) की व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। अधिवक्ताओं ने बताया कि पिछले करीब दो महीनों से आवश्यक उपकरण और सुविधाओं के अभाव में व्यवसायिक वाहनों के नेशनल परमिट सहित कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे वाहन मालिकों और परिवहन कारोबारियों को आर्थिक नुकसान और परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने लंबित परमिट जारी करने के लिए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की।

अधिवक्ताओं ने आरटीओ परिसर में बार रूम के लिए भूमि आवंटन की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग से जुड़े मामलों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में अधिवक्ता कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन उनके बैठने और कार्य करने के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध नहीं है। इसलिए बार रूम निर्माण के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए।

- Advertisement -

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री अनिल पंड्या ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा, हरिराम जालप, बनवारी पी.सी. पुनिया, प्रेम विश्नोई, सुरेंद्र विश्नोई, धीरज सिडाना, तुलसा राम, दीपक पंवार सहित आरटीओ बार एसोसिएशन के अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।


Share News

editor July 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर
तूफानी हवाओं से नुकसान, वेल्डिंग दुकान क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था बहाल
बीकानेर
जातिसूचक गाली देकर युवक पर हमला, सिर में लगे 17 टांके
बीकानेर
राजस्थान शिक्षा विभाग में तबादलों की शुरुआत, पांच हजार कर्मचारी प्रभावित
बीकानेर
जयपुर रोड चोरी कांड में पंद्रह दिन बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का शिकंजा, हार्डकोर बदमाश और तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन

Published July 8, 2026
बीकानेर

भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर

Published July 8, 2026
बीकानेर

तूफानी हवाओं से नुकसान, वेल्डिंग दुकान क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था बहाल

Published July 8, 2026
बीकानेर

जातिसूचक गाली देकर युवक पर हमला, सिर में लगे 17 टांके

Published July 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?