Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इस राज्य में NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, पढ़े पूरी खबर…
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > इस राज्य में NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, पढ़े पूरी खबर…
देश-दुनियाराजनीति

इस राज्य में NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, पढ़े पूरी खबर…

editor
editor Published March 18, 2024
Last updated: 2024/03/18 at 9:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Bihar Seat Sharing Formula: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों पर सहमति बन गई है. बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने सोमवार (18 मार्च) को इसकी आधिकारिक घोषणा की.

सहमति के तहत बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यानि बड़े भाई की भूमिका में होगी. वहीं 16 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) चुनाव लड़ेगी. चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है.

बीजेपी इन 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम.

- Advertisement -

जेडीयू इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

वाल्मिकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर.

चिराग पासवान की पार्टी वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सीट दी गई है. जीतन राम मांझी की पार्टी हम गया सीट पर चुनाव लड़ेगी. वहीं काराकाट सीट उपेंद्र कुशवाहा को दी गई है.

बदला गणित

दिलचस्प है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नवादा सीट एलजेपी के पास थी. इस बार यह सीट बीजेपी के खाते में चल गई है. शिवहर सीट पर पिछली बार बीजेपी की रमा देवी ने जीत दर्ज की थी. अब ये सीट जेडीयू के खाते में चली गई.

काराकाट में जेडीयू के महाबली सिंह ने जीत दर्ज की थी. ये सीट उपेंद्र कुशवाहा के खाते में चली गई है. वहीं गया सीट जेडीयू से जीतन राम मांझी की पार्टी के पास चली गई. इस समय गया सीट से जेडीयू के विजय कुमार मांझी सांसद हैं.

सीटों की घोषणा करते हुए जेडीयू के सांसद संजय झा ने कहा कि बिहार में एकतरफा लहर है. विपक्ष में अभी तक कोई तैयारी नहीं है. हमारी सारी तैयारी हो गई है. हम सब मिलकर 40 की 40 सीट जीतेंगे.

पशुपति पारस को झटका

ये सीट बंटवारा चिराग पासवान के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के लिए झटका माना जा रहा है. उन्हें एक भी सीट नहीं मिली है. इसको लेकर जब बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बिहार में NDA पूरी तरह मजबूती से लड़ेगा और हम सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेंगे. NDA पूरी तरह 5 पार्टियों के गठबंधन के साथ बिहार के चुनाव में जाएगा. पशुपति कुमार पारस से वार्ता चल रही है.

2019 का समीकरण

2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने कुल 40 सीटों में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. वहीं एलजेपी ने 6 सीटों पर मैदान में उतरी थी

बिहार में 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे. इसके लिए सभी दलों ने कमर कस ली है.


Share News

editor March 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा
बीकानेर
सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार
बीकानेर
बिजली निगम विवाद में जातिसूचक आरोपों की याचिका खारिज
बीकानेर
बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव

Published May 27, 2026
देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

Published May 23, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंची बड़ी LPG खेप – National News

Published May 17, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान CET परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव

Published May 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?