बीकानेर। बीकानेर–मेडता रोड रेलखंड पर चल रहे ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने बदवासी–अलाई, अलाई यार्ड और चीलो–अलाई स्टेशन के बीच रेल पथ के नवीनीकरण के लिए ब्लॉक लिया है, जिससे कुछ ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के कारण गाड़ी संख्या 22632 बीकानेर–मदुरै एक्सप्रेस 19 जुलाई, 26 जुलाई और 2 अगस्त 2026 को बीकानेर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेटेड समय अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
