Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दो दिन में दो बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दो दिन में दो बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा
बीकानेर

दो दिन में दो बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा

editor
editor Published July 17, 2026
Last updated: 2026/07/17 at 3:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर थाना पुलिस ने लगातार दो दिनों में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन अभियानों में पुलिस ने कुल 128 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) और 208 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है।

नव नियुक्त थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि पहली कार्रवाई गुरुवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-11 स्थित गुसाईसर के कृष्णा होटल पर की गई। सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में रामचंद्र, बीशनाराम और शिवकरण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 98 ग्राम एमडी और 208 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

इसके अगले दिन शुक्रवार रात पुलिस ने थार एक्सोटिका होटल के सामने स्कूटी सवार मुकेश बिश्नोई (23) निवासी बज्जू खालसा को रोककर तलाशी ली। उसके पास से 30 ग्राम एमडी बरामद होने पर उसे भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी कविता पुनिया ने कहा कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा दूसरी कार्रवाई में कांस्टेबल गोरखाराम की विशेष भूमिका रही। अभियान में गोगराज, विजयपाल और विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग किया। लगातार दो दिनों की इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है।


Share News

editor July 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

दो दिन में दो बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा
बीकानेर
जन्म के कुछ घंटे बाद झाड़ियों में मिला नवजात, जांच शुरू
बीकानेर
श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल
बीकानेर
NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
बीकानेर
बाइक के पहिए में ओढ़नी फंसने से विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर
MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

जन्म के कुछ घंटे बाद झाड़ियों में मिला नवजात, जांच शुरू

Published July 17, 2026
बीकानेर

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान

Published July 17, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार

Published July 17, 2026
बीकानेर

पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल

Published July 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?