Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रूस राष्ट्रपति चुनाव में 5वीं बार राष्ट्रपति बन सकते हैं पुतिन…? पढ़े पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > रूस राष्ट्रपति चुनाव में 5वीं बार राष्ट्रपति बन सकते हैं पुतिन…? पढ़े पूरी खबर
देश-दुनिया

रूस राष्ट्रपति चुनाव में 5वीं बार राष्ट्रपति बन सकते हैं पुतिन…? पढ़े पूरी खबर

editor
editor Published March 15, 2024
Last updated: 2024/03/15 at 9:12 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

खबर 21 –  रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. 15 मार्च से 17 मार्च के बीच वहां वोटिंग होगी. हालांकि, इन चुनाव को औपचारिकता मात्र ही माना जा रहा है. वो इसलिए क्योंकि व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति चुना जाना करीब-करीब तय है.

रूस का राष्ट्रपति चुनाव इस बार कई मायनों में खास है. उसकी कई वजहें भी हैं. ये चुनाव ऐसे वक्त हो रहे हैं, जब यूक्रेन के साथ रूस की जंग जारी है. पुतिन के सामने कोई दमदार विपक्ष नहीं है. और तो और ये पहली बार है जब रूस में तीन दिन तक वोटिंग होगी.

इस चुनाव में पुतिन की जीत लगभग तय मानी जा रही है. दरअसल, रूस में राष्ट्रपति चुनने की प्रक्रिया काफी अलग है. वहां ‘पॉपुलर वोट’ से राष्ट्रपति चुने जाते हैं.

यानी कि जिसे 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं, वही राष्ट्रपति होता है. अगर उम्मीदवार ज्यादा हैं और किसी एक को 50% से ज्यादा वोट नहीं मिले तो तीन हफ्तों बाद दोबारा चुनाव होता है, जिसमें टॉप-2 उम्मीदवार ही होते हैं. फिर इन दो में से कोई एक राष्ट्रपति बनता है.

- Advertisement -

पुतिन का जीतना तय क्यों?

पुतिन अब तक चार बार रूस के राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं. और हर चुनाव में उनका वोट प्रतिशत पहले के मुकाबले बढ़ा ही है.साल 2000 में पुतिन पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे, तब उन्हें 54% वोट मिले थे. इसके बाद 2004 में उन्हें 72% और 2012 में 65% वोट मिले थे. 2018 के राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन ने 77% वोट हासिल किए थे.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 71 साल के पुतिन की छवि रूस में एक ‘सख्त नेता’ की है. और उनकी लोकप्रियता की एक बड़ी वजह यही है. यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन पर ‘वॉर क्राइम’ के आरोप लगे हों, लेकिन रूस की एक बड़ी आबादी को उनका समर्थन हासिल है.

रूसी मानते हैं कि पुतिन ही हैं जो अमेरिका-यूरोप जैसे पश्चिमी देशों को सख्ती से जवाब दे सकते हैं. फरवरी में एक सर्वे हुआ था, जिसमें 75 फीसदी रूसियों ने पुतिन को ही वोट देने की बात कही थी.


Share News

editor March 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा
बीकानेर
सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार
बीकानेर
बिजली निगम विवाद में जातिसूचक आरोपों की याचिका खारिज
बीकानेर
बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव

Published May 27, 2026
देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

Published May 23, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंची बड़ी LPG खेप – National News

Published May 17, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान CET परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव

Published May 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?