Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत ने पाकिस्तान को लेकर अपनाया कड़ा रुख, फंड देने को लेकर, पहली बार सबके सामने दी ये चेतावनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > भारत ने पाकिस्तान को लेकर अपनाया कड़ा रुख, फंड देने को लेकर, पहली बार सबके सामने दी ये चेतावनी
देश-दुनिया

भारत ने पाकिस्तान को लेकर अपनाया कड़ा रुख, फंड देने को लेकर, पहली बार सबके सामने दी ये चेतावनी

editor
editor Published March 7, 2024
Last updated: 2024/03/07 at 2:41 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मिल रहे कर्ज की बदौलत देश चला रहे पाकिस्तान पर भारत ने जमकर हमला बोला है. भारत ने पाकिस्तान को दिए जा रहे आईएमएफ के बेलआउट पैकेज पर कड़ा रुख अपनाते हुए कर्ज के पैसे की ‘कड़ी निगरानी’ की वकालत की है. आईएमएफ को भारत ने पाकिस्तान को लेकर चेताया है कि देशों को इस तरह के पैसों को रक्षा खर्च या अन्य देशों का कर्ज चुकाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

पिछले साल जुलाई में फंड ने पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर का शॉर्ट टर्म स्टैंड-बाय अरेंजमेंट (एसबीए) दिया था. यह कर्ज गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे देशों को आईएमएफ की तरफ से दिया जाता है जो कि अल्पकाल का होता है.

इसी कर्ज की समीक्षा के दौरान आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड के सामने भारत का रुख रखा. भारत आमतौर पर पाकिस्तान की आईएमएफ से कर्ज की मांगों से दूर ही रहता है. पिछले जुलाई जब एसबीए को मंजूरी दी गई थी तब भी भारत ने ऐसा ही किया था.

हालांकि, इस बार, भारत सरकार ने कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम से अनुरोध किया कि वे आईएमएफ बोर्ड को बताएं कि वो आईएमएफ से कर्ज में मिले धन का पाकिस्तान किस तरह इस्तेमाल कर रहा है, उस पर ‘नियंत्रण और संतुलन स्थापित करे और कड़ी निगरानी सुनिश्चित करे.’

- Advertisement -

भारत ने आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड के सामने कहा, ‘इस तरह की निगरानी यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि विकास जरूरतों को पूरा करने के लिए दिए गए धन को रक्षा खर्च और अन्य देशों के कर्ज को चुकाने में न लगाया जाए.’

 


Share News

editor March 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा
बीकानेर
सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार
बीकानेर
बिजली निगम विवाद में जातिसूचक आरोपों की याचिका खारिज
बीकानेर
बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव

Published May 27, 2026
देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

Published May 23, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंची बड़ी LPG खेप – National News

Published May 17, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान CET परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव

Published May 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?