Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हंगामे के चलते विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:राठौड़ बोले- सदन में लाल डायरी छीनना गलत,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > हंगामे के चलते विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:राठौड़ बोले- सदन में लाल डायरी छीनना गलत,
Jaipurराजस्थान

हंगामे के चलते विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:राठौड़ बोले- सदन में लाल डायरी छीनना गलत,

editor
editor Published August 2, 2023
Last updated: 2023/08/02 at 3:26 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।लाल डायरी और बीजेपी विधायक मदन दिलावर के निलंबन के मुद्दे पर विधानसभा में शून्यकाल के दौरान बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष के लाल डायरी का जिक्र करते ही हंगामा हो गया। हंगामे के कारण दो बार स्पीकर को सदन की कार्यवाही आधे-आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। तीसरी बार अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। पहली बार 12 बजकर 9 मिनट पर और दूसरी बार 1 बजकर 3 मिनट पर सदन की कार्यवाही को आधे-आधे घंटे के लिए स्थगित किया गया। बीजेपी विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी की।
1 बजकर 33 मिनट पर तीसरी बार सदन जुटने के बाद भी बीजेपी विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी जारी रखी। बीजेपी विधायकों के हंगामे और नारेबाजी के बीच सदन में केवल 23 मिनट में 5 बिल पारित कर दिए गए। पांच बिल पारित करने के बाद सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मौजूदा 15वीं विधानसभा की कार्यवाही का आज आखिरी दिन था। इसके बाद अब नई सरकार बनने के बाद ही जनवरी में सत्र बुलाया जाएगा।इससे पहले हंगामे की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के स्थगन प्रस्ताव से मामला उठाने के दौरान लाल डायरी का जिक्र करने पर हुई। राजेंद्र राठौड़ ने बीजेपी विधायक मदन दिलावर के निलंबन को वापस लेने की मांग करते हुए लाल डायरी से उठ रहे सवालों का जिक्र किया। लाल डायरी छीनने का आरोप लगाया तो हंगामा हो गया। जलदाय मंत्री महेश जोशी, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राठौड़ के मामला उठाते ही कड़ी आपत्ति की।राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।राठौड़ बोले- लाल डायरी छीनकर ले जाना गलत राजेंद्र राठौड़ ने कहा- आज भी कुछ अनुत्तरित सवाल आ जाते हैं और उसमें सदन की गरिमा का सवाल भी उठ जाता है। सत्ता पक्ष की गरिमा का सवाल भी उठ जाता है। सत्ता पक्ष का सदस्य लाल डायरी टेबल करना चाहता है। उसे छीनकर कर ले जाया जाता है। यह भी उचित नहीं है।महेश जोशी ने कहा- लाल डायरी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बन गई है बीजेपी के झूठ बोलने की राठौड़ के लाल डायरी छीनने का जिक्र करते ही जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा- यह झूठ बोलने की हाइट है। यह ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बन गई है। बीजेपी के झूठ बोलने की, कौन सी लाल डायरी थी। किसने छीना? यह गलत बात है। लगातार झूठ बोल रहे हैं।शांति धारीवाल सदन में टेबल करने का प्रोसेस बताते हुए बीजेपी को जवाब दिया।धारीवाल बोले- टेबल यहां होती है क्या?संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा- टेबल करने के भी प्रोसेस तय हैं। धारीवाल ने अपनी टेबल की तरफ इशारा करते हुए कहा- टेबल यहां होती है या वहां होती है? टेबल कहां किया जाता है। बीजेपी गलत रोल प्ले कर रही है। इसमें शुरू से ही मिलीभगत की बू आ रही है। डोटासरा ने कहा- बीजेपी अपने कृत्य के लिए माफी मांगे।राठौड़ के लाल डायरी का जिक्र करते ही डोटासरा बोले- यह मिलीजुली नुराकुश्ती थी राजेंद्र राठौड़ ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए मामला उठाते हुए कहा- 21 जुलाई को जब मणिपुर की घटना के जिक्र पर हम एनसीआरबी के आंकड़ों का जिक्र करते सरकार से जवाब मांग रहे थे। उसी समय तत्कालीन गृह रक्षा राज्यमंत्री उठे। उन्होंने राजस्थान की आज की स्थिति में महिला रेप में राजस्थान की सरकार पर लानत देते हुए कहा- हालत ठीक नहीं है। आपने उनको बर्खास्त किया यह आपका मामला है।स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की परंपरा का हवाता देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को टोका।इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- इस बात की कोई रेलीवेंसी नहीं है। इनकी मिली जुली नूरा कुश्ती थी, आज इस बात का क्या रेलीवेंस है? इस पर स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की परंपरा का हवाला देते हुए नेता प्रतिपक्ष को बोलते समय टोकने पर आपत्ति जताई। इसके बाद डोटासरा शांत हुए।राठौड़ बोले- मदन दिलावर का निलंबन रद्द हो, राजस्थान में बढ़ते दुष्कर्मों पर सदन में चर्चा हो राजेंद्र राठौड़ ने कहा- मंत्री परिषद में मुख्यमंत्री किसको रखेंगे। उनका विवेकाधिकार है। गृह रक्षा राज्य मंत्री को बर्खास्त किया गया। बर्खास्त मंत्री ने जब लाल डायरी सदन में टेबल करनी चाही तो सदन में गुस्से का वातावरण बना। सत्तापक्ष के दोनों गुटों में जिस तरह का झगड़ा हुआ। उसमें रामगंज मंडी से आने वाले विधायक मदन दिलावर वेल में आए थे। यह मैं स्वीकार करता हूं, लेकिन उनका ऐसा कोई कृत्य नहीं था कि उन्हें निलंबित किया जाता। अचानक प्रस्ताव लाकर उन्हें पूरे समय के लिए निलंबित किया जाता है। मदन दिलावर का निलंबन खत्म किया जाए। आप दिलावर के उस दिन के वीडियो देख लीजिए, उनका ऐसा कोई कृत्य नहीं है, उनको निलंबित किया जाए। 15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र है। इसका हम गरिमा पूर्ण समापन करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हम आपके साथ फोटोग्राफ में भी रहें। एक सदस्य जिसका कोई कसूर नहीं है। उसको इस प्रकार निलंबन उचित नहीं है।राठौड़ ने कहा- मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि गुजरात मध्यप्रदेश में रेप के मामले राजस्थान से ज्यादा है। महिला दुष्कर्म पर सदन में एक चर्चा हो जाए।लाल डायरी के मुद्दे पर बीजेपी लगातार सरकार को घेर रही है। राजेंद्र गुढ़ा के बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ही सबसे सदन में इस मामले को उठाया था। जिस दिन सदन में गुढ़ा ने लाल डायरी लहराई थी। उससे पहले शून्यकाल शुरू होते ही राठौड़ ने इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन स्पीकर ने अनुमति नहीं दी थी। लाल डायरी पर अब बीजेपी सदन के भीतर और बाहर लगातार सरकार को घेरने की रणनीति पर चल रही है।


Share News

editor August 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों को दिया रोजगार
बीकानेर
फायरिंग केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता गिरफ्तार
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू
राजस्थान
बीकानेर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग से गैंगरेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में महिला एईएन से मारपीट, पति पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

Published May 28, 2026
राजस्थान

RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन

Published May 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?