Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर

शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश

editor
editor Published July 13, 2026
Last updated: 2026/07/13 at 7:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में जिला प्रभारी सचिव एवं शासन सचिव हेमंत गेरा ने सोमवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं का जायजा लिया और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Contents
नागरिकों से लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए निर्देशविभिन्न सेवाओं के आवेदन हुए स्वीकारपात्र आवेदकों को वितरित किए गए पट्टे

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों को त्वरित राहत प्रदान की जाए तथा प्राप्त होने वाले सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

नागरिकों से लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए निर्देश

हेमंत गेरा ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से व्यवस्थाओं और उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदक की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना अनावश्यक देरी के मिल सके।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस शहरी सेवा शिविर में नागरिकों को पट्टा निर्माण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।

- Advertisement -

विभिन्न सेवाओं के आवेदन हुए स्वीकार

शिविर में पट्टा जारी करने, नामांतरण, लीज मनी, भवन निर्माण स्वीकृति, बेचान एवं ऋण अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), उपविभाजन, पुनर्गठन, धारा 90-ए तथा स्ट्रीट लाइट मरम्मत सहित विभिन्न सेवाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए और पात्र मामलों का निस्तारण किया गया।

पात्र आवेदकों को वितरित किए गए पट्टे

शिविर के दौरान कार्यों की समीक्षा के साथ पात्र आवेदकों को पट्टों का वितरण भी किया गया। बीडीए आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी के मार्गदर्शन में उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे ने गणेश एन्क्लेव कॉलोनी के लिए पुष्पा देवी सोनी, नितिन गुप्ता, सतवीर, कपिल तोमर, सुधीर कुमार पोपली और मुकेश दैया को पट्टे प्रदान किए। वहीं वृंदावन कृष्ण मोहन एन्क्लेव के लिए अनुज बवेचा और शिल्पा बवेचा को भी पट्टे सौंपे गए।

इस अवसर पर उपायुक्त कुणाल राहड़, तहसीलदार महेंद्र सिंह रतनू, तहसीलदार आकांक्षा गोदारा, राजस्व निरीक्षक नीतू मीणा, कनिष्ठ अभियंता भव्यदीप, एसीपी संजय जनागल, वरिष्ठ सहायक अनिल आचार्य, सूचना सहायक महेंद्र सिंह, कनिष्ठ सहायक आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Share News

editor July 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट

Published July 13, 2026
बीकानेर

उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी

Published July 13, 2026
बीकानेर

अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई

Published July 13, 2026
बीकानेर

25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर

Published July 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?