Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, रहें सावधान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान के इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, रहें सावधान
जयपुरराजस्थान

राजस्थान के इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, रहें सावधान

editor
editor Published July 17, 2023
Last updated: 2023/07/17 at 5:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर ,राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। अजमेर में सुबह से तेज बारिश हुई। इससे अजमेर के जेएलएन अस्पताल में पानी भर गया। अलवर गेट और महिला थाना में पानी भर गया। सडक़ें जलमग्न हो गई। दरगाह के बाहर तेज बहाव से पानी बहने लगा। इस दौरान तेज बहाव में एक लडक़ा और एक लडक़ी बहने लगे। स्थानीय लोगों तुरंत पकड़ लिया। वहीं कोटा बैराज के चार गेट खोलकर 7500 क्यूसेक और छापी बांध के 4 गेट खोलकर 5094 क्यूसेक पानी की निकासी की जारी है। बूंदी जिले में अच्छी बारिश हुई है। जिले के पाईबालापुरा बांध छलक गया। अब तक उपखण्ड के तीन बांधों की चादर चल चुकी है। इसके कोटा, नागौर, झुंझुनूं में अच्छी बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग के माने तो सोमवार को चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। राजस्थान मौसम अपडेट मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, सीकर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक परिसंचरण तंत्र दक्षिणी झारखंड के ऊपर अवस्थित है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में आगामी 48 घंटों में एक और नया परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान में आगामी दिनों में मानसून के सक्रिय रहने से अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर आगामी एक सप्ताह के दौरान जारी रहने की संभावना है। यहां हुई ताबड़तोड़ बारिश, दो बांधों के गेट खोले, कल इन जिलों होगी भारी बारिश,  जारी पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में 19-25 जुलाई के दौरान मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतर भागों में हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं तेज/भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बारां, झालावाड़,सवाईमाधोपुर में अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अलवर, बूंदी,डूंगरपुर, करौली, कोटा और नागौर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


Share News

editor July 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर
करणी माता मंदिर में चोरी का प्रयास नाकाम, दो युवक गिरफ्तार
बीकानेर
निधन के बाद शिक्षक का तबादला, शिक्षा विभाग की बड़ी चूक उजागर
बीकानेर
यूजीसी के विरोध में पदयात्रा बीकानेर पहुंची, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
बंद रेलवे फाटक पार करना खतरनाक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
बीकानेर
आरजीएचएस में नई व्यवस्था लागू, दो हजार तक जांच बिना मंजूरी संभव
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?