Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कांग्रेस ब्लॉक-अध्यक्षों के सम्मेलन में सियासी टिप्स देने पहुंचे पायलट, मेहनत करने वाले को इनाम मिलेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > कांग्रेस ब्लॉक-अध्यक्षों के सम्मेलन में सियासी टिप्स देने पहुंचे पायलट, मेहनत करने वाले को इनाम मिलेगा
जयपुरराजस्थान

कांग्रेस ब्लॉक-अध्यक्षों के सम्मेलन में सियासी टिप्स देने पहुंचे पायलट, मेहनत करने वाले को इनाम मिलेगा

editor
editor Published July 13, 2023
Last updated: 2023/07/13 at 5:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक देखकर कांग्रेस ने अब एकजुटता दिखाने का प्रयास शुरू कर दिया है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन में प्रभारी सुखजिंद्र रंधावा, अध्यक्ष गोविंद डोटासरा,हरीश चौधरी ,बीडी कल्ला के साथ सचिन पायलट भी मौजूद हैं। पायलट इस साल पहली बार कांग्रेस मुख्यालय की किसी बैठक में पहुंचे हैं। सुलह होने के बाद पायलट अब कांग्रेस की बैठकों में लगातार भाग ले रहे हैं। पायलट ने ब्लॉक अध्ध्यक्षों को ग्राउंउ पर काम करने और लगातार एक्टिव रहने की सलाह दी।ब्लॉेक अध्यक्षों के सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जो संदेश दिया है उसके बाद पूरी पार्टी एकजुट है। जब राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़गे ने सबको यह कह दिया और हम सब ने उनको यह विश्वास दिला दिया कि हमारे यहां कोई गुट नहीं है, हमारे यहां केवल एक गुट है और वह है राहुल गांधी,खड़गे का कांग्रेस का गुट। इसके अलावा हमारा कोई गुट नहीं है, हम सबकी अपनी अपनी जिम्मेदारी है।मैं सचिन पायलट की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष था, काम करने वाले को पार्टी इनाम देगी डोटासरा ने कहा मैं एनएसयूआई ,यूथ कांग्रेस, जिलाध्यक्ष और सचिन पायलट की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बना। केवल 15 साल में कांग्रेस पार्टी ने मुझे पार्टी का अध्यक्ष बना दिया है। पार्टी में जो भी इमानदारी से काम करेगा उसे पार्टी सत्ता और संगठन में इनाम देगी।छोटी से छोटी जाति को छांटकर जोड़ना है डोटासरा ने कहा- हमे छोटी से छोटी जाति को चिन्हित करना है और सभी वर्गों को साथ जोड़ना है। पीसीसी से अगर किसी को कोई जरूरत या शिकायत है तो वह हमें बताएं और सरकार से भी कोई जरूरत हो तो वह मंत्रियों को बताएं।हम पीसीसी के जरिए भी अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं।सात दिन में ब्लॉक कार्यकारिणी बनाने के आदेश डोटासरा ने कहा- सभी ब्लॉक अध्यक्ष अगले सात दिन में अपनी ब्लाक कार्यकारिणी बना दें और जो अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी में प्रमोट करने की सिफारिश भी करें। अभी हमें ग्राम पंचायत के अध्यक्ष भी बनाने हैं, जिसमें प्राथमिकता कांग्रेस विचारधारा वाले नेताओं को दी जाए।


Share News

editor July 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?