Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दो दिन में शराब और डोडा पोस्त के 75 मामले दर्ज किए; सप्लायर को किया गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > दो दिन में शराब और डोडा पोस्त के 75 मामले दर्ज किए; सप्लायर को किया गिरफ्तार
बाड़मेरराजस्थान

दो दिन में शराब और डोडा पोस्त के 75 मामले दर्ज किए; सप्लायर को किया गिरफ्तार

editor
editor Published July 8, 2023
Last updated: 2023/07/08 at 3:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर। बाड़मेर जिले की पुलिस ने दो दिनों में आबकारी, एनडीपीएस सहित 75 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। 353 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट चैक कर रिकाॅर्ड को अपडेट किया है। वहीं, धोरीमन्ना पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर मादक पदार्थ के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जहां पशुओं के चारे में छिपाया हुआ 11 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। धोरीमन्ना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबेडकर नगर लूखु में बड़ी मात्रा में अवैध मादक घर में छुपा कर रखा हुआ है। इस पर धोरीमन्ना पुलिस अंबेडकर लूखु गांव निवासी खुमाराम पुत्र राजूराम के घर पर दबिश दी। तलाशी लेने पर पशुओं के चारे की झोपड़ी में काले कट्‌टे में 11 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छुपा कर रखे हुए थे। डोडा पोस्त को जब्त कर आरोपी खुमाराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार खुमाराम लंबे समय डोडा-पोस्त का व्यापार करता था। पुलिस ने दो दिन में 75 मामले किए दर्ज बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद के मुताबिक, संगठित अपराधियों के खिलाफ 2 दिन स्पेशल अभियान चलाया गया। लोकल और स्पेशल एक्ट के तहत 75 मामले दर्ज कर 353 हिस्ट्रीशीट चेक कर रिकाॅर्ड को अपडेट किया गया है। जिले के सभी थाना इलाकों में दो दिवसीय अभियान चलाया गया। इसी के तहत आबकारी अधिनियम के तहत 51 मामले, एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 मामला, जुआ अधिनियम के तहत 4, धूम्रपान अधिनियम के तहत 15 मामले व ध्वनि अधिनियम के तहत 4 मामले समेत कुल 75 मामले दर्ज किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत 51 दर्ज मामल में 1883 पव्वे देशी शराब, 154 पव्वे, अंग्रेजी शराब, 136 बोतल बीयर व 33 बोतल हथकड़ी शराब को जब्त किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 मामला दर्ज किया गया है। इसमें 11 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है।


Share News

editor July 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?