Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जान आपके पास आ रही, सॉरी लेट हूं’…लिखकर किया सुसाइड, नई दुल्हन ने 3 दिन बाद की आत्महत्या
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > जान आपके पास आ रही, सॉरी लेट हूं’…लिखकर किया सुसाइड, नई दुल्हन ने 3 दिन बाद की आत्महत्या
बाड़मेरराजस्थान

जान आपके पास आ रही, सॉरी लेट हूं’…लिखकर किया सुसाइड, नई दुल्हन ने 3 दिन बाद की आत्महत्या

editor
editor Published July 7, 2023
Last updated: 2023/07/07 at 4:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर।प्रेमिका की शादी के दिन प्रेमी की टांके में गिरकर मौत होगई। प्रेमी की मौत के तीसरे दिन नई दुल्हन (प्रेमिका) ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लिया। महिला ने सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर लिखा- हमने साथ में जीने मरने की कसमें खाई थी। इस जालिम दुनिया में मुझे अकेला छोड़ दिया। कोई बात नहीं मेरी जान में अब आप के पास आ रही हूं, दो दिन लेट हो गया इसलिए सॉरी मेरी जान।घटना बाड़मेर धोरीमन्ना इलाके के विश्नोईयों की ढाणी, शोभाला जैतमाल गांव की है। मामले में मृतक प्रेमी पुरखाराम (28) के परिजनों ने पैर फिसल कर टांके में डूबने की रिपोर्ट दी थी। वहीं, मृतका नवविवाहिता अनिता (22) के पिता ने टांके में सुसाइड करने की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। दरअसल, अनिता (22) पुत्री चुनाराम ने शुक्रवार सुबह 6 बजे पशुओं के बाड़े से बर्तन में दूध लेने के गई। कुछ देर तक घर पर वापस नहीं आने पर परिजनों ने ढूंढा। पशुओं के बाड़े में नहीं मिली। पैर के निशान के आधार पर ढूंढते-ढूंढते कुएं के पास पहुंचे। मौके पर बर्तन रखा हुआ था। कुएं में देखा तो अनिता का शव तैर रहा था। जानकारी मिलने पर धोरीमन्ना एएसआई लाखाराम मय पुलिस जाब्त मौके पर पहुंचा। शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकालकर धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया- नवविवाहित युवती ने कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड पहले सोशल मीडिया पर पर स्टेटस लगाने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। इसी के चलते सुसाइड किया है। जांच शुरू कर दी है।  4 जुलाई को हुई थी शादी पुलिस के मुताबिक 4 जुलाई को अनिता की शादी आडेल गांव में हुई थी 5 जुलाई की शाम को वापस पीहर आई थी। वहीं, शुक्रवार को सुबह जल्दी युवती ने कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के हैं। दोनों कंपटीशन की तैयारी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लगाए स्टेटस युवती ने सोशल मीडिया पर प्रेमी के साथ खुद का फोटो लगा इंग्लिश में लिखा- आपने मेरे साथ ऐसा क्यूं किया। आप ने कितने वादे किए थे। आप खुद ही मुझे बीच राह में इस जालिम दुनिया में अकेले छोड़कर चले गए। क्यूं आपने मेरे साथ धोखा किया। मेरे साथ रहने की मरने की कसम खाई तो अकेले ये कदम क्यूं उठाया। रोते हुए के इमोजी (सिंबल)। दूसरे स्टेट्स पर लिखा- आप हमेशा मेरी जान रहेंगे, मैंने आप के साथ मरना कबूल किया था तो आप ने अकेले ऐसा क्यूं किया। लेकिन कोई बात नहीं मेरी जान में अब आप के पास आ रही हूं, दो दिन लेट हो गया इस लिए सॉरी मेरी जान। शादी के दिन प्रेमी की टांके में डूबने से हुई थी मौत युवती अनिता की शादी (मुकालावा) 4 जुलाई को थी। इस दिन युवती के पहली बार ससुराल विदा किया था। उसी दिन प्रेमी पुरखाराम (28) पुत्र नरींगाराम की गांव में ही टांके में डूबने से मौत हो गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रेमी ने टांके में कूदकर सुसाइड किया था। पुलिस इसकी अभी तक अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे है। पुलिस को परिजनों ने रिपोर्ट टांके पर पानी भरने के दौरान पैर फिसलने की दी है। पुलिस अब दोनों मामलों की जांच कर रही है।


Share News

editor July 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?