Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जगदीश मंदिर में छोटे कपड़े पहनने पर रोक हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लगाए पोस्टर,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > उदयपुर > जगदीश मंदिर में छोटे कपड़े पहनने पर रोक हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लगाए पोस्टर,
उदयपुरराजस्थान

जगदीश मंदिर में छोटे कपड़े पहनने पर रोक हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लगाए पोस्टर,

editor
editor Published July 5, 2023
Last updated: 2023/07/05 at 4:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

उदयपुर।उदयपुर के 400 साल पुराने ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में लगा एक बोर्ड चर्चा में है। इस बोर्ड पर भक्तों को छोटे कपड़ पहनकर मंदिर में आने के लिए मना किया गया है। साथ ही भक्तों से पूरे कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश की अपील की गई है। सनातन धर्म की संस्कृति के बारे में बताया गया है। मंदिर में लगे पोस्टर में महिला और पुरुष दोनों के लिए हैं।हालांकि मंदिर के विनोद पुजारी ने बताया- मंदिर में शॉर्ट कपड़े नहीं पहनकर आने की अपील की गई है। मंदिर में अगर कोई स्वेच्छा से छोटे कपड़े पहनकर आ जाता है तो उसे प्रवेश से रोका नहीं जाएगा। ऐसा बोर्ड भक्तों को हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगाया गया है। ताकि वे आगे स्वेच्छा से इसकी पालना कर सकें।मंदिर की देखरेख करने वाली धर्मोत्सव समिति अध्यक्ष और जगन्नाथ रथयात्रा समिति संयोजक दिनेश मकवाना ने बताया- जनभावना को देखते हुए छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश करने पर रोक का निर्णय लिया है। लोगों से अपील की जाती है कि वे मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं आएं। मंदिर में कुछ टूरिस्ट के शराब पीकर प्रवेश की भी शिकायत मिली है। इस पर समिति जल्द निर्णय लेगी।ये लिखा पोस्टर में मंदिर में लगे पोस्टर पर लिखा गया- सभी भक्तों को सूचित किया जाता है कि श्री जगदीश मंदिर परिसर में शॉर्ट टी शर्ट, शॉर्ट जींस, बरमुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, आदी पर प्रतिबंद लगा दिया गया है। कृपया इस नियम का विषेश ध्यान रखें। क्योंकि ऐसा करने पर मंदर में प्रवेश वर्जित है।मंदिर में किस तरह के कपड़े पहनने हैं। इसके भी पोस्टर लगाए गए। इसमें लड़के और लड़की दोनों के लिए गाइड लाइन है।वहीं, एक दूसरे पोस्टर में किस तरह के कपड़े पहनकर आने से इस बारे में बताया गया है। इस पोस्टर में महिला और पुरुष दोनों को दिखाया गया है।छोटे कपड़े पहन आने वालों के लिए मंदिर गेट पर बनेगा चेजिंग रूमजानकारी के अनुसार छोटे कपड़े पहनकर आने वालों के लिए मंदिर के गेट पर चेजिंग रूम बनाया जाएगा। जिसमें कुर्ते पायजामा और महिलाओं के लिए फुल स्लीव के कपड़े रखे जाएंगे। ताकि वे छोटे कपड़ों को चेंज करके मंदिर में प्रवेश कर सके।मंदिर में लगे पोस्टर में महिला और पुरुष दोनों के लिए छोटे कपड़े पहनकर आने की मनाही।सुंदर स्थापत्य कला व नक्काशी से टूरिस्ट के आकर्षण का केन्द्र है मंदिरबता दें कि जगदीश मंदिर का निर्माण मेवाड़ के महाराणा जगतसिंह ने साल 1651 में करवाया था। सिटी पैलेस से इसकी दूरी महज 200 मीटर है। मंदिर में भगवान विष्णु स्वरूप भगवान जगदीश की मूर्ति है। इस मंदिर में सुंदर स्थापत्य कला और गजब की नक्काशीदार खंभों की वजह से यह टूरिस्ट के आकर्षण का केन्द्र है।वर्ष 1736 में मुगल शासक औरंगजेब की सेना के आक्रमण से मंदिर का बाहरी द्वार तोड़ दिया था, जिसे फिर से बनवाया गया। मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल पर करीब 50 खंभे हैं और मंदिर की ऊंचाई करीब 125 फीट है।


Share News

editor July 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?